लाइव न्यूज़ :

युद्धविराम के बाद इजराइल के लिए उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करेंगी अमेरिकी एयरलाइन कंपनियां

By भाषा | Updated: May 22, 2021 10:03 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 मई (एपी) अमेरिका की एयरलाइन कंपनियों-यूनाइडेट, डेल्टा और अमेरिकन ने शुक्रवार को कहा कि इजराइल तथा हमास के बीच युद्धविराम पर सहमति बनने के बाद वे तेल अवीव तक अपनी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू कर रही हैं।

इजराइल और फलस्तीन के चरमपंथी समूह हमास के बीच हुए संघर्ष में तेल अवीव स्थित बेन गुरियोन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भी रॉकेट दागे गए थे।

डेल्टा एयरलाइंस न्यूयॉर्क से तेल अवीव तक अपनी पहली उड़ान का शुक्रवार रात से ही परिचालन करने की योजना बना रही है और पहली वापसी यात्रा रविवार को होगी।

एयरलाइन के प्रवक्ता मॉर्गन दुरैंट ने कहा कि डेल्टा, “सुरक्षा स्थिति पर करीब से नजर रखेगी और हमारे उड़ान कार्यक्रमों में आवश्यकता अनुसार फेरबदल करेगी।”

यूनाइटेड एयरलाइंस ने भी कहा कि वह भी शुक्रवार रात से सेवाएं फिर से शुरू करने की उम्मीद कर रही है और पहली उड़ान न्यू जर्सी के नेवार्क से तेल अवीव तक जाएगी।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन सप्ताहंत में शिकागो और सैन फ्रांसिस्को से भी उड़ान सेवा शुरू करने की योजना बना रही है।

यूनाइटेड ने अमेरिका के तीन शहरों से इजराइल जाने वाली अपनी उड़ानों को 12 मई को रोक दिया था।

वहीं, अमेरिकन एयरलाइंस ने कहा कि वह न्यूयॉर्क से तेल अवीव के बीच उड़ान सेवा सोमवार से फिर से शुरू करने की योजना बना रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'