लाइव न्यूज़ :

बच्चों को प्रताड़ित करना युवक को पड़ा महंगा, कोर्ट ने सुनाई तीन बार उम्र कैद की सजा

By भाषा | Updated: July 13, 2018 11:07 IST

एक जज ने दो बच्चों को प्रताड़ित करने , भूखा रखने और उनकी हत्या करने के जुर्म में 20 वर्षीय एक युवक को तीन उम्रकैद की सजा सुनाई है। इन बच्चों के शव कैलिफोर्निया भंडारण इकाई में मिले थे। सलीनास कैलिफोर्निया की रिपोर्ट के मुताबिक जज पामेला बटलर ने गोंजालो कुरिएल को सजा सुनाते हुए कहा वह दोबारा आजाद घूमने का हकदार कतई नहीं है। 

Open in App

सलीनास (अमेरिका), 13 जुलाई। एक जज ने दो बच्चों को प्रताड़ित करने , भूखा रखने और उनकी हत्या करने के जुर्म में 20 वर्षीय एक युवक को तीन उम्रकैद की सजा सुनाई है। इन बच्चों के शव कैलिफोर्निया भंडारण इकाई में मिले थे। सलीनास कैलिफोर्निया की रिपोर्ट के मुताबिक जज पामेला बटलर ने गोंजालो कुरिएल को सजा सुनाते हुए कहा वह दोबारा आजाद घूमने का हकदार कतई नहीं है। 

बटलर ने कहा , ‘‘ की गई क्रूरता, इरादतन प्रताड़ना , मारपीट , भूखा रखना , अधिकार दिखाने का प्रयास करना और नियंत्रण करना वाकई में ऐसी निर्दयता दिखती है जो कि बेहद कम देखने को मिलती है। ’’ कुरियल को 2015 में शाउन तारा (6) और उसकी तीन साल की बहन डी तारा की हत्या के जुर्म में बुधवार को सजा सुनाई गई। 

अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की मौत कुरिएल और उसकी रिश्तेदार टामी जॉय हंट्समैन की प्रताड़ना के कारण हुई। कुरिएल पर बच्चों की नौ वर्षीय बहन पर भी अत्याचार करने का दोष साबित हुआ है। बच्ची ने जांचकर्ताओं को बताया कि हंट्समैन और कुरिएल ने उसके छोटे भाई और बहन की हत्या की है। 

अभियोजन पक्ष ने लिखा , ‘‘ उसे और उसके भाई, बहन को पीटा गया, उनका गला दबाया गया, पैरों से ठोकर मारी गई , बेल्ट और अन्य सामान से मारा गया , खाना नहीं दिया गया, बिस्तर पर चेन से बांधा गया और अनेक बार अंधेरे और ठंडे कमरे में बिना कपड़ों के घंटो बंद रखा गया। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अमेरिकाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल