लाइव न्यूज़ :

अमेरिका कम और मध्य आय वाले देशों को दान करेगा 50 करोड़ टीके

By भाषा | Updated: June 10, 2021 12:58 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 10 जून अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की बृहस्पतिवार को यह एलान करने की योजना है कि अमेरिका फाइजर के 50 करोड़ खुराक खरीदेगा और 92 कम तथा मध्यम आय वर्ग वाले देशों और अफ्रीकी संघ को दान देगा। इस ऐतिहासिक कदम से दुनियाभर में इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद मिलेगी।

व्हाइट हाउस ने ब्रिटेन में जी-7 शिखर सम्मेलन में बाइडन की घोषणा से पहले कहा कि यह किसी भी एक देश द्वारा टीकों की सबसे बड़ी खरीद और दान है और दुनियाभर में लोगों की कोविड-19 से रक्षा करने में मदद करने की अमेरिकी लोगों की प्रतिबद्धता है।

बाइडन यूरोप की अपनी पहली विदेश यात्रा पर ब्रिटेन पहुंच गए हैं। व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘बाइडन दुनिया के अन्य लोकतांत्रिक देशों से भी सुरक्षित और प्रभावित टीकों की वैश्विक आपूर्ति में योगदान देने का आह्वान करेंगे। आज के दान का उद्देश्य लोगों की जान बचाना और इस महामारी को खत्म करना है।’’

टीकों की आपूर्ति अगस्त 2021 में शुरू होगी। इस साल के अंत तक कुल 20 करोड़ टीकों की आपूर्ति की जाएगी और बाकी के 30 करोड़ टीके 2022 के पहले छह महीनों में दिए जाएंगे।

व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका कोवैक्स के जरिए भी इन टीकों को कम तथा मध्यम आय वर्ग वाले देशों को आवंटित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक