लाइव न्यूज़ :

रूस के साथ S-400 की डील पर ट्रंप और एर्दोआन आमने-सामने, अमेरिका ने दी अंजाम भुगतने की धमकी

By भाषा | Updated: June 8, 2019 14:18 IST

एलन लॉर्ड ने संवाददाताओं से कहा कि अगर तुर्की ने 31 जुलाई तक रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने का सौदा रद्द नहीं किया तो फिलहाल अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमान उड़ाने का प्रशिक्षण ले रहे तुर्की के पायलटों को निकाल दिया जाएगा

Open in App
ठळक मुद्देनाटो सहयोगी तुर्की एस-400 का प्रशिक्षण पाने के लिए अपने लोगों को रूस भेज चुका है। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने मंगलवार को कहा था कि उनका देश रूस के साथ रक्षा सौदा करने को लेकर पक्का मन बना चुका है। 

 रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने का सौदा रद्द करने के लिए अमेरिका ने तुर्की को 31 जुलाई तक का वक्त दिया है।

रक्षा अवर सचिव एलन लॉर्ड ने संवाददाताओं से कहा कि अगर तुर्की ने 31 जुलाई तक रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने का सौदा रद्द नहीं किया तो फिलहाल अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमान उड़ाने का प्रशिक्षण ले रहे तुर्की के पायलटों को निकाल दिया जाएगा और तुर्की की कंपनी को दी गई एफ-35 लड़ाकू विमान बनाने की संविदा रद्द कर दी जाएगी।

लॉर्ड ने कहा कि 31 जुलाई तक की समयसीमा एफ-35 कार्यक्रम से जुड़े तुर्की के कर्मियों को दूसरी जगह भेजे जाने और अमेरिका से उनकी वापसी के लिए पर्याप्त समय देगी।

अमेरिका के इस कदम को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि नाटो सहयोगी तुर्की एस-400 का प्रशिक्षण पाने के लिए अपने लोगों को रूस भेज चुका है। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने मंगलवार को कहा था कि उनका देश रूस के साथ रक्षा सौदा करने को लेकर पक्का मन बना चुका है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकारूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH