लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के गुरुद्वारे में फायरिंग, दो लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने कहा- घटना हेट क्राइम से संबंधित नहीं

By विनीत कुमार | Updated: March 27, 2023 09:24 IST

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक गुरुद्वारे में फायरिंग की घटना सामने आई है। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय पुलिस ने हालांकि बताया है कि घटना हेट क्राइस से संबंधित नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के कैलिफोर्निया में गुरुद्वारे में फायरिंग की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल।स्थानीय अधिकारियों ने इसे 'हेट क्राइम' मानने से इनकार किया है।पुलिस के अनुसार तीन लोगों के बीच विवाद पर ये गोलीबारी हुई, पहले से एक-दूसरे को जानते थे सभी।

न्यूयॉर्क: अमेरिका में एक गुरुद्वारा में हुई फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी में स्थित एक गुरुद्वारे में हुई। न्यूज एजेंसी एएनआई ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है कि यह मामला 'हेट क्राइम; से संबंधित नहीं है और यह दो लोगों के बीच का मामला है। दोनों एक-दूसरे को जानते थे। मामले की जांच फिलहाल जारी है।

काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार शूटिंग की घटना स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर करीब 2.30 बजे हुई। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ के कार्यालय के प्रवक्ता अमर गांधी ने कहा कि शूटिंग हेट अपराध से संबंधित नहीं है। उन्होंने इस घटना को दो लोगों के बीच गोलीबारी बताया जो एक दूसरे को जानते थे। 

उन्होंने कहा कि तीन लोगों के बीच एक लड़ाई हुई जो शूटिंग में तब्दील हो गई। उन्होंने कहा, 'एक संदिग्ध ने दूसरे संदिग्ध के दोस्त पर गोली चलाई। इस पर दूसरे संदिग्ध ने पहले संदिग्ध को गोली मार दी और भाग गया। ऐसा लगता है कि इस घटना में शामिल सभी एक-दूसरे को जानते थे।'

बताते चलें कि अमेरिका में बंदूक से होने वाली हिंसा की कई घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। पिछले ही हफ्ते मिलवॉकी शहर में गोलीबारी की एक घटना में 15 साल के एक लड़के की मौत हो गई, जबकि पांच युवतियां घायल हो गईं। मिलवॉकी काउंटी के चिकित्सा परीक्षक कार्यालय ने मारे गए लड़के की पहचान डेवियन पैटरसन के रूप में की है। वहीं जैकलीन मूर नाम की एक स्थानीय महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी की लगभग तीन साल पहले उसी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा