लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : कैलिफोर्निया में विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: October 12, 2021 10:30 IST

Open in App

कैलिफोर्निया (अमेरिका), 12 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के उपनगर सदर्न कैलिफोर्निया में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के कारण दो मकानों में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल उप प्रमुख जस्टिन मात्सुशिता ने बताया कि विमान सैन डिएगो के निकट 20 मील (30 किलोमीटर) उत्तर पूर्व में सैंटी में दोपहर के करीब दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिरा।

मात्सुशिता ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारण आग लगने से दो मकान और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

दमकल प्रमुख जॉन गार्लो ने बताया कि दो लोग झुलस गए हैं। गार्लो ने बताया कि एक मकान आग में जलकर खाक हो गया और दूसरे में भी आग लग गई। सामान की आपूर्ति करने वाला एक ट्रक भी आग में क्षतिग्रस्त हुआ है।

संघीय विमानन प्रशासन के अनुसार यह विमान दो इंजन वाला सेसना सी 340 था। हालांकि अभी यह ज्ञात नहीं है कि विमान ने कहां से उड़ान भरी थी और उसका गंतव्य स्थान क्या था तथा कितने लोग विमान में सवार थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब