लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : नेब्रास्का विमान हादसे में मारे गए लोगों की पहचान हुई

By भाषा | Updated: November 24, 2021 12:42 IST

Open in App

चाड्रोन(अमेरिका), 24 नवंबर (एपी) अमेरिका के उत्तर पश्चिम नेब्रास्का में विमान हादसे में मारे गए तीन लोगों की पहचान कर ली गई है। गत एक महीने में नेब्रास्का पैनहैंडल में यह दूसरा छोटा विमान है जो दुर्घटना का शिकार हुआ है।

स्टार हेराल्ड में छपी खबर में कॉर्नर ऐंड डेवेस काउंटी के अटॉर्नी वांस हेग के हवाले से बताया गया कि मृतकों की पहचान स्कॉटबल्फ निवासी डॉ.मैथ्यू बर्नर (44), उनके बेटे नोहा बर्नर (21) और गेरिंग निवासी सैंडी ब्रेस्टर (19)के तौर पर की गई है।

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि छह सीटों वाला विमान सेसना टी310आर ने चाड्रोन निगम हवाई अड्डे से रविवार को उड़ान भरी थी और करीब डेढ़ मील की दूरी पर ही यह हादसे का शिकार हो गया था। उन्होंने बताया कि संघीय एजेंसी हादसे की जांच कर रही हैं।

खबर के मुताबिक डॉ.बर्नर संभागीय पश्चिमी चिकित्सा केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी थे जबकि ब्रेस्टर उनके पारिवारिक मित्र थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?