लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: टेक्सास में सिनेगॉग में चार लोगों को बनाया गया बंधक, पाकिस्तानी वैज्ञानिक को रिहा करने की मांग

By विनीत कुमार | Updated: January 16, 2022 08:15 IST

टेक्सास में एक यहूदी धार्मिक स्थल में चार लोगों को बंधक बनाए जाने की खबर आई है। सामने आई जानकारी के अनुसार जिन्हें बंधक बनाया गया है, उनमें एक रब्बी (यहूदी धार्मिक गुरु) भी शामिल हैं। बंधक बनाने वाले ने पाकिस्तानी वैज्ञानिक आफिया सिद्दिकी की रिहाई की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देटेक्सास के एक सिनेगॉग (यहूदी धार्मिक स्थल) में चार लोगों को बंधक बनाया गया है।बंधक बनाने वाले ने एक शख्स को करीब छह घंटे बाद सुरक्षित छोड़ दिया।बंधक बनाने वाले ने पाकिस्तानी वैज्ञानिक आफिया सिद्दिकी की रिहाई की मांग रखी है।

टेक्सास: अमेरिका के टेक्सास के कॉलिविले में एक सिनेगॉग (यहूदी धार्मिक स्थल) में चार लोगों को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार बंधक बनाने वाले ने एक पाकिस्तानी वैज्ञानिक आफिया सिद्दिकी की रिहाई की मांग की है। इस बीच कॉलिविले पुलिस विभाग की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि बंधक बनाने वाले की ओर से एक शख्स को करीब छह घंटे बाद सुरक्षित छोड़ दिया गया है। 

पाकिस्तानी वैज्ञानिक को छोड़ने की मांग

बंधक बनाने वाले ने जिस पाकिस्तानी वैज्ञानिक आफिया सिद्दिकी की रिहाई की मांग रखी है उसके ऊपर अफगानिस्तान में हिरासत में रहने के दौरान अमेरिकी सैन्य अधिकारियों को मारने की कोशिश का आरोप है। सिद्दिकी अभी टेक्सास के फेडरल जेल एफएमसी कार्सवेल में बंद हैं।

पहले ये खबर आई थी कि बंधक बनाने वाला आफिया का भाई है। हालांकि आफिया के भाई के वकील ने इन रिपोर्ट्स को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल ने कानून प्रवर्तक अधिकारियों से बात की है और खुद को मामले से अलग बताया है। आफिया के भाई ने कहा कि वे अपनी बहन को शांतिपूर्ण तरीके से छुड़ाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

इस बीच कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बंधक बनाए गए लोग सुरक्षित हैं। अधिकारी लगातार बंधक बनाने वाले शख्स से बातचीत कर रहे हैं।

SWAT टीम की तैनाती, इजराइल की भी नजर

हालात को देखते हुए विशेष सैन्य कार्रवाई करने में सक्षम अमेरिका की SWAT टीम को तैनात कराया है। बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं और इलाके से लोगों को हटाया गया है।

इस बीच ये अंदेशा जताया जा रहा है कि बंधक बनाए गए लोगों में एक रब्बी (यहदी धार्मिक गुरु) भी शामिल हैं। पूरे घटनाक्रम पर इजराइल की भी नजर है। इजराइल सरकार में मंत्री नैशमैन शाई ने शनिवार को ट्वीट किया कि वे हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।

वहीं, व्हाइट हाउस की सचिव जेन प्साकी ने ट्वीट कर बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को मामले की डिटेल जानकारी दी गई है। जेन ने कहा कि बाइडन को लगातार हर स्थिति की जानकारी दी जा रही है।

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडनइजराइलपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल