लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास बंद करने का किया एलान, जानिए वजह

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 3, 2019 18:21 IST

ट्रम्प और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की हनोई में शिखर वार्ता होने के तुरंत बाद यह बात सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों पक्षों ने महत्वपूर्ण ‘फोल ईगल’ अभ्यास को खत्म करने का निर्णय लियाअभी तक इस अभ्यास में 2 लाख दक्षिण कोरियाई सैनिकों और 3 लाख अमेरिकी सैनिकों ने हिस्सा लियायह अभ्यास दोनों देशों के बीच किया जाने वाला सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास है

उत्तर कोरिया के साथ संबंध बेहतर करने के प्रयासों के मद्देनजर दक्षिण कोरिया और अमेरिका बड़े स्तर पर किए जाने वाले वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास को बंद करने जा रहे हैं।

ट्रम्प और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की हनोई में शिखर वार्ता होने के तुरंत बाद यह बात सामने आई है। हालांकि यह वार्ता बेनतीजा रही, लेकिन दोनों पक्षों ने कहा है कि वह बातचीत जारी रखेंगे। पेंटागन के एक बयान के अनुसार दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री जियोंग कियोंग डू और उनके अमेरिकी समकक्ष पैट्रिक शानहान ने शनिवार को फोन पर बातचीत की और ‘‘ दोनों पक्षों ने महत्वपूर्ण ‘फोल ईगल’ अभ्यास को खत्म करने का निर्णय किया। ’’

सियोल के रक्षा मंत्रालय ने भी रविवार को एक बयान में कहा कि दोनों सहयोगी इसकी बजाय ‘‘मजबूत सैन्य तैयारी के लिए युद्धाभ्यास प्रशिक्षण और संयुक्त कमान अभ्यास’’ करेंगे।

उसने कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर चल रहे कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन करने और प्योंगयांग के साथ सैन्य तनाव कम करने के लिए यह निर्णय किया गया है।

वहीं सियोल में ‘नॉर्थ कोरिया स्टडीज’ के विश्व संस्थान के अध्यक्ष अहेन चान-इल ने कहा, ‘‘अमेरिका- दक्षिण कोरिया अभ्यास को निलंबित या कम करना दोनों सेनाओं की तैयारियों को नुकसान पहुंचा सकता है लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह दक्षिण कोरिया के लिए एक गंभीर सुरक्षा खतरा है।’’

गौरतलब है कि ‘फोल ईगल’ अभ्यास अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच किए जाने वाला सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास है, जो वसंत में किया जाता है। इससे उत्तर कोरिया हमेशा नाराज रहा है तथा इसे घुसपैठ की तैयारी बताते हुए इसकी निंदा करता रहा है। अभी तक इसमें 2,00,000 दक्षिण कोरियाई सैनिकों और 3,00,000 अमेरिकी सैनिकों ने हिस्सा लिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हालांकि दक्षिण कोरिया में तैनात 28,500 अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने से इनकार कर दिया है, जिन्हें उसके परमाणु सम्पन्न पड़ोसी देश से बचाने के लिए वहां तैनात किया गया है। उत्तर कोरिया ने 1950 में दक्षिण कोरिया पर आक्रमण किया था।

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :दक्षिण कोरियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल