लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: सिएटल की नगर परिषद की सदस्य क्षमा सावंत के पद से हटने की आ सकती है नौबत

By भाषा | Updated: December 8, 2021 19:17 IST

Open in App

सिएटल (अमेरिका), आठ दिसंबर (एपी) सिएटल में ‘रिकॉल’ के लिए कराए गए चुनाव के प्रारंभिक परिणामों के अनुसार समाजवादी एवं नगर परिषद की सदस्य क्षमा सावंत के पद से हटने की नौबत आ सकती है, लेकिन अब भी मुकाबला काफी कड़ा है।

‘रिकॉल’ के प्रावधान के तहत, मतदाता चुने हुए किसी परिषद के सदस्य को पद से हटाने के लिए वोट दे सकते हैं।

सावंत ने शहर में न्यूनतम मजदूरी 15 डॉलर कराने के अभियान में एक बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने ‘अमेजन’ कम्पनी के खिलाफ भी उसके व्यावसायिक तौर-तरीकों को लेकर आवाज उठाई।

चुनाव डाक-मतपत्र के जरिए हुए हैं, इसलिए इसके परिणाम आने में कई दिन लग सकते हैं। अधिकारियों द्वारा मंगलवार रात जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पहले दौर की मतगणना पूरी होने तक सावंत को हटाए जाने के पक्ष में 53 प्रतिशत वोट मिले हैं। हालांकि, पहले कई चुनाव में भी काफी पीछे चलने के बावजूद सावंत जीत सुनिश्चित करने में सफल रही हैं।

सावंत सिएटल के सबसे उदार माने जाने वाले नगर परिषद जिले का प्रतिनिधित्व करती हैं। यदि सावंत को हटाया गया तो, परिषद के अन्य आठ सदस्य अगले साल नवंबर में होने वाले चुनाव तक उनकी जगह अस्थायी रूप से एक व्यक्ति को नियुक्त करेंगे।

सावंत (48) भारतीय प्रवासी एवं अर्थशास्त्र की प्रोफेसर हैं। उनके नाम सिएटल में सबसे लंबे समय तक परिषद में बने रहने का रिकॉर्ड भी है।

सावंत के यह चुनौती सफलतापूर्वक पार करने पर शहर में परेशानियों का सामना कर रही वामपंथी राजनीति को काफी राहत मिलेगी, जिसने पिछले महीने आम चुनाव में हार का सामना किया था। उन चुनाव में व्यापार संबंधी पहलुओं पर अधिक ध्यान देने वाले उम्मीदवारों ने महापौर और परिषद की एक सीट के लिए हुए चुनाव में जीत दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं