लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने नागरिकों को पाकिस्तान नहीं जाने की दी सलाह, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान को माना सबसे खतरनाक

By भाषा | Updated: April 16, 2019 11:29 IST

Open in App

अमेरिका ने अपने नागरिकों को आतंकवाद के मद्देनजर पाकिस्तान की यात्रा की अपनी योजना पर पुनर्विचार करने की सलाह दी है और उनसे अशांत बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को आतंकवादी हमलों के कारण सबसे खतरनाक इलाके चिह्नित करते हुए इन स्थानों की यात्रा नहीं करने कहा है।

अमेरिका द्वारा सोमवार को जारी ताजा यात्रा परामर्श में पाकिस्तान को सामान्य रूप से‘‘स्तर तीन’’ की श्रेणी में रखा गया है लेकिन बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत, पीओके और भारत-पाकिस्तान सीमा समेत देश के कई हिस्सों को सबसे खतरनाक ‘स्तर चार’ श्रेणी में रखा गया है।

अमेरिकी नागरिकों को इन स्थानों पर यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है।

विदेश मंत्रालय ने एक यात्रा परामर्श में कहा, ‘‘पाकिस्तान में और इसके आस पास नागर विमानन परिचालन के लिए खतरों के मद्देनजर संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने नोटिस टू एयरमैन (नोटैम) और/या विशेष संघीय विमानन नियामक (एसएफएआर) के लिए नोटिस जारी किया है।’’

विदेश मंत्रालय ने बताया कि आतंकवादी समूह पाकिस्तान में संभावित हमलों का षड्यंत्र रच रहे हैं। उसने कहा, ‘‘आतंवादियों ने पहले भी अमेरिकी दूतों और राजनयिक संस्थानों को निशाना बनाया है और प्राप्त सूचनाएं बतातीं है कि वे आगे भी ऐसा करना जारी रख सकते हैं।’’ 

टॅग्स :अमेरिकापाकिस्तानइमरान खानडोनाल्ड ट्रंपआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल