लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी की पाकिस्तान को खरी-खरी, कहा- 'आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह और धन देना बंद करे'

By भाषा | Updated: February 28, 2019 10:48 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को पाकिस्तान स्थित जैश द्वारा किये गये आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे

Open in App

अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह और उनका वित्त-पोषण बंद करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से की गई अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करें। 

अमेरिका का यह बयान तब आया जब बुधवार को भारत ने पुलवामा आतंकी हमले में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के शामिल होने के बारे में विशिष्ट विवरण संबंधी एक डोजियर पाकिस्तान को सौंपा है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन के कई ठिकाने पाकिस्तान में होने की भी पुष्टि की गई है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को पाकिस्तान स्थित जैश द्वारा किये गये आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया।

विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, 'सीमा पार से जारी आतंकवाद, जैसे कि हाल ही में 14 फरवरी को भारत के सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ हमला, उस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। हम अपील करते हैं कि पाकिस्तान, आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह देना और धन मुहैया कराना बंद करने की, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से की गयी अपनी प्रतिबद्धता का पालन करे।' 

गौरतलब है कि भारत के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को डोजियर सौंपा है।

टॅग्स :अमेरिकापाकिस्तानपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल