लाइव न्यूज़ :

निक्की हेली का बयान, अगर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो अमेरिका पर रासायनिक हमला कर सकता है रूस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 16, 2018 01:03 IST

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने हुंकार भरते हुए रूस को लेकर चेतावनी दी है।

Open in App

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने हुंकार भरते हुए रूस को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने ब्रिटेन के साथ एकजुटता दिखाते हुए कहा है कि अगर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो रूस न्यूयॉर्क या संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों के शहरों पर रासायनिक हमला कर सकता है। उन्होंने इसको चेतावनी के हलजे से बताया है।

इतना ही नहीं हेली ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरकार बीते हफ्ते ही रूस के पूर्व जासूस व उनकी बेटी पर हुए नर्व एजेंट हमले के बाद ब्रिटेन के साथ खड़ी दिखी है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में उन्होंने अपनी यह  बात कही है। उन्होंने रूस पर अंतरराष्ट्रीय नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया  है। उन्होंने इसके लिए रूस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

खबर के अनुसार हेली ने कहा है कि अमेरिकी बिना कारण के रूस की आलोचना नहीं करता है। उन्होंने कहा कि अगर रूस बच्चों पर रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के लिए सीरिया की मदद नहीं करेगा और अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करेगा तो अमेरिका उसकी आलोचना नहीं करेगा। उन्होंने यहां कई गंभीर और अहम सवाल भी उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर हमने इस गंभीर समस्या का जल्द कोई उपाए नहीं निकाला और कदम नहीं उठाए तो सैलिसबरी आखिरी स्थान नहीं होगा जहां रासायनिक हथियार का इस्तेमाल हुआ है। वह न्यूयॉर्क या संयुक्त राष्ट्र के किसी भी सदस्य देश पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। फिलहाल उनके इस बयान के बाद से रूस या अमेरिका की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH