लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: दिवाली के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को मान्यता देने के लिए प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव पेश

By भाषा | Updated: November 3, 2021 09:24 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, तीन नवंबर भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने रोशनी के त्योहार दिवाली के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को मान्यता देने वाले एक प्रस्ताव को अमेरिकी कांग्रेस में पेश किया है।

कृष्णमूर्ति ने प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव पेश करने के बाद कहा, ‘‘अमेरिका और दुनिया भर में बसे सिखों, जैनियों और हिंदुओं के लिए दिवाली आभार जताने के साथ अंधकार पर प्रकाश की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है।’’

उन्होंने कहा कि दिवाली के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को स्वीकार करने वाला यह प्रस्ताव इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारतवंशी अमेरिकियों और दुनिया भर में प्रवासी भारतीयों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करता है। कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘दीपावली के विशाल धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को मान्यता देने के लिए इस द्विदलीय प्रस्ताव को पेश करते हुए मुझे गर्व हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के दौरान एक और दिवाली मनाते हुए मुझे उम्मीद है कि हम देखेंगे कि दुनिया में अंधकार पर प्रकाश हावी हो रहा है। अपने-अपने घरों में प्रियजनों के साथ दीप जलाकर दिवाली मनाने के लिए एकत्रित होने वाले परिवारों के लिए मैं सुरक्षित और प्रसन्नता से भरी दिवाली की कामना करना चाहता हूं और सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और शांति की प्रार्थना करता हूं।’’

सांसद कैरोलिन बी मैलोनी ने ट्वीट किया, ‘‘दीपावली स्टाम्प की पांचवीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'