लाइव न्यूज़ :

कोरोना से अमेरिका में स्थिति हो रही है बदतर, पिछले 24 घंटों में 1150 लोगों की हुई मौत, जानिए कितने लोग गवां चुके हैं जान

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 7, 2020 06:50 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मृतक संख्या ''भयावह'' होने को लेकर आगाह किया है। वहीं जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय ने कहा कि पिछले एक दिन में ही कोरोना वायरस से 1,200 से अधिक लोगों की जान गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में मृतकों की संख्या तेजी से 10,000 पार कर गई है। अमेरिका में कोरोनो वायरस के 3 लाख 66 हजार मरीज हो गए हैं।

वाशिंगटनः कोरोना वायरस से प्रभावित अमेरिका में स्थिति बदतर होती दिख रही है। यहां मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में 1150 लोगों की मौत हुई है, जोकि एक रिकॉर्ड है। मृतकों की संख्या तेजी से 10,000 पार कर गई है। पृथ्वी के हर कोने में लगभग कोई ना कोई इस वायरस से प्रभावित है और अरबों लोग इसके डर से घर में कैद हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में कोरोनो वायरस के 3 लाख 66 हजार मरीज हो गए हैं और पिछले 24 घंटे में 30,000 से अधिक नए मामले शामिल हैं। वहीं, 10 हजार, 783 लोगों की मौत हो चुकी है। 

बता दें, विश्वभर में कोरोना वायरस से अभी तक करीब 70,000 लोगों की जान जा चुकी है। अधिकारियों ने अभी स्थिति और खराब होने को लेकर भी आगाह कर दिया है। 

अमेरिकी सर्जन जनरल जेरोम एडम ने कहा, अधिकतर अमेरिकियों के जीवन का यह सबसे कठिन और सबसे दुखद सप्ताह होने वाला है। हमारे लिए यह 'पर्ल हार्बर', '9/11' जैसा समय होगा।'' कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रू क्यूमो ने बताया कि शहर में इससे 4,159 लोगों की जान जा चुकी है।  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मृतक संख्या ''भयावह'' होने को लेकर आगाह किया है। वहीं जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय ने कहा कि पिछले एक दिन में ही कोरोना वायरस से 1,200 से अधिक लोगों की जान गई है। यूरोप में स्थिति बेहतर हो रही है। इटली में पिछले सप्ताह की तुलना में मृतक संख्या सबसे कम रही।

स्पेन में लगातार तीसरे दिन मृतक संख्या में गिरावट आई है और फ्रांस में भी एक सप्ताह में मरने वालों की संख्या कम हुई है। इटली के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी सिल्वियो ब्रूसाफेरो ने कहा, मृतक संख्या में गिरावट आनी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अगले महीने से लॉकडाउन में धीरे-धीरे ढील दी जा सकती है। स्पेन में नर्स इम्पार लॉरेन ने कहा, स्थिति काफी स्थिर है। गहन देखभाल कक्ष में मरीजों की संख्या अब उतनी नहीं बढ़ रही है और कुछ लोगों को अब हम छुट्टी भी देंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा