लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत की तारीफ, कहा-कोविड-19 जांच के मामले में INDIA अमेरिका के बाद दूसरा बड़ा देश

By भाषा | Updated: August 28, 2020 15:09 IST

रिपब्लिकन पार्टी से फिर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ (आरएनसी) में अपने स्वीकृति भाषण में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने कोविड-19 की जांच करने के लिहाज से दूसरे नंबर पर मौजूद भारत से चार करोड़ ज्यादा जांच की है।

Open in App
ठळक मुद्दे“हमने कॉन्वलेसेंट प्लाज्मा के तौर पर जानी जाने वाली शक्तिशाली एंटीबॉडी उपचार समेत कई प्रकार के प्रभावी उपचारों को विकसित किया है।’’ चिकित्सीय प्रगति की बदौलत हमने मृत्यु दर को कम कर लिया है और अगर आप संख्याओं को देखेंगे तो पाएंगे कि अप्रैल के बाद से यह 80 प्रतिशत तक घट गई है।ट्रंप ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में मौजूद करीब 1,000 समर्थकों के समूह को यह भाषण दिया।

वाशिंगटनः राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने किसी भी अन्य देश के मुकाबले सबसे ज्यादा कोविड-19 जांचें की हैं और भारत उसके बाद दूसरे नंबर पर है।

रिपब्लिकन पार्टी से फिर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ (आरएनसी) में अपने स्वीकृति भाषण में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने कोविड-19 की जांच करने के लिहाज से दूसरे नंबर पर मौजूद भारत से चार करोड़ ज्यादा जांच की है।

उन्होंने बृहस्पितवार रात को कहा, “हमने कॉन्वलेसेंट प्लाज्मा के तौर पर जानी जाने वाली शक्तिशाली एंटीबॉडी उपचार समेत कई प्रकार के प्रभावी उपचारों को विकसित किया है।’’ ट्रंप ने कहा, “आपने यह देखा होगा जब रविवार रात हमने घोषणा की थी कि हम हजारों-हजार जीवन को बचाएंगे। चिकित्सीय प्रगति की बदौलत हमने मृत्यु दर को कम कर लिया है और अगर आप संख्याओं को देखेंगे तो पाएंगे कि अप्रैल के बाद से यह 80 प्रतिशत तक घट गई है।”

ट्रंप ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में मौजूद करीब 1,000 समर्थकों के समूह को यह भाषण दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में विश्व के किसी अन्य देश की तुलना में मृत्यु दर सबसे कम है। राष्ट्रपति ने कहा, “यूरोपीय संघ की मृत्यु दर हमसे तीन गुणा अधिक है लेकिन आपको यह सुनने को नहीं मिलेगा। वे इसके बारे में नहीं लिखते हैं। वे लिखना नहीं चाहते हैं। वे नहीं चाहते कि आप चीजों को समझें।” ट्रंप ने कहा, “सब मिलाकर, यूरोप के राष्ट्रों में अमेरिका की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक मामले हैं और अधिक मृत्यु दर है।”

डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन की आलोचना करते हुए ट्रंप ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति के उलट, उनका प्रशासन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए “विज्ञान, तथ्यों एवं डेटा” पर ध्यान देता है।” उन्होंने इस वैश्विक महामारी के लिए चीन को जिम्मेदार बताया। साथ ही नर्सों एवं प्रथम प्रतिक्रिया देने वालों का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा, “अगर हमने बाइडेन की बात सुनी होती तो लाखों और अमेरिकी मारे गए होते।” अपने भाषण में उन्होंने चंद्रमा पर प्रथम महिला को भेजे जाने की भी जानकारी दी और फिर से चुने जाने पर अंतरिक्ष में अमेरिकी आकांक्षाओं के नये युग की शुरुआत करने का भी वादा किया। ट्रंप ने कहा कि अगर वह फिर से राष्ट्रपति बनते हैं तो अमेरिका 5जी की दौड़ को जीतेगा और विश्व का सर्वश्रेष्ठ साइबर एवं मिसाइल रक्षा प्रणाली बनाएगा। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पदिल्लीकोविड-19 इंडियाजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट