लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने बंद की PAK की सैन्य मदद, घबराए पाक ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 2, 2018 12:02 IST

ट्रंप ने पाक पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया, 33 अरब डालर की सहायता के बदले अमेरिका को ‘झूठ और धोखे’ के सिवा कुछ भी नहीं दिया।

Open in App

2018 के पहले ही दिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाक पर बड़ा हमला बोला। ट्रंप ने पाक पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया,  33 अरब डालर की सहायता के बदले अमेरिका को ‘झूठ और धोखे’ के सिवा कुछ भी नहीं दिया। अपने इस बयान के बाद अमेरिका ने एक्शन भी कर दिखाया है। अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 255 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद पर रोक लगा दी है।

ट्रंप की रोक के बाद पाक ने बुलाई बैठक

अमेरिका की इस तरह की रोक के बाद पाक पीएम शाहिद खाकान अब्बासी ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में पाक की खुफि‍या एजेंसी आईएसआई के चीफ, राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और कई सैन्‍य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

पाक को क्या कहा था ट्रंप ने

ट्रंप ने एक कड़े शब्दों वाले ट्वीट में कहा, ‘‘अमेरिका ने मूर्खतापूर्ण तरीके से पाकिस्तान को गत 15 वर्षों में 33 अरब डालर से अधिक की सहायता दी और उन्होंने हमारे नेताओं को मूर्ख सोचते हुए हमें  ‘झूठ और धोखे’ के अलावा कुछ भी नहीं दिया।’’उन्होंने वर्ष के अपने पहले ट्वीट में कहा, ‘‘उन्होंने उन आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया करायी जिनके खिलाफ हम बहुत कम मदद के अफगानिस्तान में कार्रवाई करते हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा