लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: गोलीबारी में कैलिफोर्निया के एक शेरिफ के डिप्टी की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: January 20, 2021 09:45 IST

Open in App

सैकरामेंटो (कैलिफोर्निया), 20 जनवरी (एपी) अमेरिका के सैकरामेंटो में गोलीबारी में कैलिफोर्निया के एक शेरिफ के एक सहयोगी की मौत हो गई और एक अन्य सहयोगी घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि बल ने संदिग्ध हमलावर को भी मार गिराया है।

सैकरामेंटो काउंटी के शेरिफ स्कॉट जोन्स ने बताया कि घटना सोमवार देर रात सैकरामेंटो में ‘कैल एक्सपो इवेंट’ समारोह स्थल में एक ‘रेसट्रैक’ के पास हुई।

जोन्स ने बताया कि मारे गए एक सहयोगी की पहचान एडम गिब्सन के तौर पर हुई है।

शेरिफ ने कहा, ‘‘ उनके परिवार में पत्नी और एक नवजात बच्चा है।’’

उन्होंने बताया कि हमले में घायल हुआ एक अन्य सहयोगी खतरे से बाहर है।

जोन्स ने बताया कि हमलावर की उम्र लगभग 40 साल होगी, हालांकि उन्होंने उसका नाम नहीं बताया।

जोन्स ने बताया कि गोलीबारी यातायात रोकने की वजह से हुई। यातायात रोकने के बाद चालक ‘कैल एक्सपो’ मैदान में गाड़ी लेकर पहुंच गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ के-9 के अधिकारियों में से एक ने के-9 इकाई के एक श्वान को वाहन के पास तैनात किया और उसके जरिए चालक को वाहन से बाहर निकालने की कोशिश की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ संदिग्ध ने तुरंत ही के-9 श्वान की गोली मार हत्या कर दी और फिर अधिकारियों पर गोली चलाने लगा।’’

जोन्स ने बताया कि सैकरामेंटो पुलिस विभाग मामले की जांच करेगा।

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

‘सैकरामेंटा बी’ से बातचीत में संदिग्ध की मां जेनी कैलड्रोन ने हमलावर को अपना बेटा बताया।

कैलड्रोन ने बताया कि उसका नाम रॉबर्ट स्टीफन है।

परिवार और अदालती रिकॉर्ड के अनुसार, वह पहले भी कई अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है, वह मादक पदार्थ लेता था और मानसिक रोगी भी था।

कैलड्रोन ने कहा, ‘‘ मैं संतुष्ट हूं कि वह अब नहीं रहा क्योंकि अगर उसे पता चलता कि उसने डिप्टी के परिवार के साथ क्या किया है, तो वह वैसे भी जिंदा नहीं रह पाता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर