लाइव न्यूज़ :

फ्लोरिडा यूनिवसिर्टी के पास गिरा 6 दिन पहले बना नया पुल, 10 लोगों की मौत, कई घायल

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 16, 2018 10:23 IST

सरकार का कहना है कि आपदा प्रबंधन की टीम मलबे में दबे वाहनों और लोगों को रेरक्यू कर रही है।

Open in App

मियामी, 16 मार्च; अमेरिका में फ्लोरिडा अंतरराष्ट्रीय यूनिवसिर्टी के पास फुट ओवर ब्रिज टूटकर गिर गई है। इस घटना में 6 से 10 लोगों के मरने की खबर है। इस बात की पुष्टि अमेरिकी सीनेटर बिल नेल्सन ने  की है। उन्होंने मियामी टीवी को बताया कि घटना में पहले चार लोग मारे गए थे। जिसकी संख्या बढ़कर अब छह से दस हो गए हैं। घटना में रेड लाइट के नीचे खड़ी 8 गाड़ियां भी दब गई हैं। घटना गुरुवार 15 मार्च की है।    

सीनेटर बिल नेल्सन ने बताया कि आपदा प्रबंधन की टीम खोजी कुत्तों की मदद से दक्षिण फ्लोरिडा के पास गिरे पुल के मलबे में से जिंदा लोगों की तलाशने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आनन-फानन में दस लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें दो की हालत गंभीर है। वह कार्डियक अरेस्ट और मस्तिष्क पर चोट लगने से पीड़ित हैं। 

 यूनिवर्सिटी ने अधिकारिक बयान में कहा है कि हम फुट ओवर ब्रिज हादसे से दुखी हैं। फायर ट्रक, पुलिस और अन्य आपातकालीन वाहन घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुल के मलबे में दबे वाहनों व लोगों को रेरक्यू किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर डाले गए एक पोस्ट के मुताबिक ब्रिज स्वीटवॉटर शहर से विश्वविद्यालय को कनेक्ट करता है। वह ब्रिज बीते शनिवार को ही आठ लेन की रोड के उपर महज 6 घंटों में बनाया गया था।हादसे के बाद एक छात्र ने ट्विटर पर भी इसकी फोटो शेयर कर लिखा, अभी कुछ दिन पहले ही यह पुल बना था और आज यह हादसा हो गया। मैंने इस ब्रिज के गिरने की आवाज सुनी तो बाहर आकर देखा। वहीं, सरकार का कहना है, ' वहां आपदा प्रबंधन की टीम पुरी कोशिश में लगी है कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचा सके। 

टॅग्स :अमेरिकारोड एक्सिडेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट