लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: वर्जीनिया के वालमार्ट सुपरस्टोर में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

By विनीत कुमार | Updated: November 23, 2022 11:57 IST

अमेरिका के वर्जीनिया में एक वालमार्ट सुपरस्टोर में हुई फायरिंग में कम से कम 10 लोगों की मौत की आशंका है। आधिकारिक सूचना अभी सामने नहीं आई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में चेसापिएक (Chesapeake) में सुपरस्टोर वालमार्ट में गोलीबारी।स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार रात हुई इस घटना में करीब 10 लोगों के मारे जाने की आशंका।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि स्टोर के मैनेजर ने ही अपने कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू की थी

न्यूयॉर्क: अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में चेसापिएक (Chesapeake) में सुपरस्टोर वालमार्ट में मास शूटिंग की घटना सामने आई है। इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार रात हुई इस घटना के तत्काल बाद जब पुलिस पहुंची तो हमलावर भी मृत पाया गया। स्थानीय पुलिस ने संदिग्ध हमलावर का नाम जारी नहीं किया है। हालांकि कई स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि स्टोर के मैनेजर ने ही अपने कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू की थी।

गोलीबारी में करीब 10 लोगों की मौत

वालमार्ट में हुई गोलीबारी में हताहतों की सटीक संख्या के बारे में जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कम से कम 10 लोगों की मौत की बात कही गई है। कई लोग घायल भी हुए हैं। ताजा समाचार मिलने तक पुलिस अभी पूरे इमारत की छानबीन कर रही है। पुलिस का मानना ​​है कि हमलावर मारा गया है, लेकिन लोगों को अभी इमारत से दूर रहने के लिए कहा गया है।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता लियो कोसिंस्की ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे के आसपास पुलिस को घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। कोसिंस्की ने कहा कि जब पुलिस अंदर पहुंची तो कई लोगों को जमीन पर गिरा पाया और कई लोग घायल भी थे।

इससे पहले शनिवार रात को भी कोलाराडो स्प्रिंग्स के एक समलैंगिक नाइटक्लब में 22 वर्षीय एक बंदूकधारी के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 18 अन्य घायल हो गये। बाद में इस बंदूकधारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH