लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने कोविड-19 संबंधी यात्रा प्रतिबंध हटाए, पर्यटकों के लिए खोले द्वार

By भाषा | Updated: November 8, 2021 12:36 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ नवंबर (एपी) अमेरिका ने सोमवार को ढेर सारे देशों के यात्रियों पर कोविड-19 के मद्देनजर लगाए यात्रा प्रतिबंध सोमवार को हटा दिए। इन देशों में मैक्सिको, कनाडा और यूरोप के ज्यादातर देश शामिल हैं।

हवाई यात्रा के नए नियमों के तहत इन देशों के वही यात्री अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं जो कोविड-19 रोधी टीकों की पूर्ण खुराक ले चुके हैं। यात्रियों को पूर्ण टीकाकरण के प्रमाणपत्र और संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखानी होगी। सड़क मार्ग से यात्रा के नए नियमों के अनुसार, मैक्सिको ताथा कनाडा से आने वाले लोगों को टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखाना होगा, लेकिन किसी तरह की कोई जांच रिपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं होगी।

सभी एयरलाइंस, यूरोप और अन्य जगहों से अधिक यात्रियों के आने की उम्मीद कर रही हैं।

यात्रा एवं विशलेषण कम्पनी ‘सिरियम’ के आंकड़ों के अनुसार, एयरलाइंस ब्रिटेन और अमेरिका के बीच पिछले महीने की तुलना में इस महीने उड़ानों में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

नियमों में बदलाव से, सड़क के रास्ते मैक्सिको तथा कनाडा आने-जाने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा होगा।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण अमेरिका ने कुछ देशों से लोगों के देश आने पर रोक लगा दी थी।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र के अनुसार, अमेरिका में केवल वहीं यात्री आ सकते हैं, जिन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा आपात इस्तेमाल के लिए स्वीकृत किए गए किसी कोविड-19 रोधी टीके की पूर्ण खुराक ली हो।

हवाई यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से जुड़ी पूर्ण जानकारी ‘एयरलाइंस’ को रखनी होगी, किसी भी नियम के उल्लंघन पर उन्हें 35,000 डॉलर तक के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते