लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: लॉस एंजेलिस में घर में चल रही पार्टी के बीच घात लगाकर बंदूकधारियों ने किया हमला, 4 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: January 24, 2022 08:48 IST

US Shooting: अमेरिका के लॉस एंजेलिस के पास इंगलवुड शहर में यह घटना हुई है। अधिकारियों के अनुसार कुछ हमलावरों ने घात लगाकर घर पर हमला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के लॉस एंजेलिस के पास इंगलवुड शहर की है घटना, 4 की मौत और एक शख्स घायल।इंगलवुड के मेयर के अनुसार हमलावरों ने योजना बनाकर हमला किया था, फिलहाल पुलिस गिरफ्त से हैं बाहर।हमले में दो महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हुई है, अधिकारियों को गैंग के बीच लड़ाई की भी आशंका।

वाशिंगटन: अमेरिका के लॉस एंजेलिस के पास घर में चल रही एक पार्टी पर कई बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक शख्स घायल हुआ है। अधिकारियों के अनुसार घटना रविवार रात की है।

शहर के मेयर जेम्स बट्स ने पत्रकारों को बताया कि इंगलवुड में एक घर पर गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस लगभग रात 1:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची।

CBS2 की रिपोर्ट के अनुसार दो महिलाओं और दो पुरुषों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि घायल शख्स की जान बचने की उम्मीद है।

मेयर ने शूटिंग को 'घात' लगाकर किया गया हमला बताया जिसमें राइफल और हैंडगन सहित कई हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। मेयर ने इस घटना को इंगलवुड में हुई 1990 के दशक में हुई शूटिंग की घटना के बाद सबसे बुरा अपराध करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पीड़ितों को लक्ष्य बनाकर हमला किया गया था।

संदिग्ध हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर

घटना के बाद जेम्स बट्स ने संदिग्ध हमलावरों से खुद से सामने आने को कहा है। उन्होंने कहा, 'हम आपको ढूंढेंगे और आप पर कार्रवाई करेंगे।'

उन्होंने कहा कि अधिकारी कई संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों ने गवाहों से बात की है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की तलाश भी कर रहे हैं।

इस बीच मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घायल व्यक्ति ने माना है कि वह दूसरे शहर में एक स्ट्रीट गैंग का सदस्य है। ऐसे में जांचकर्ता इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कहीं ये शूटिंग गैंग के बीच लड़ाई से संबंधित तो नहीं है। इंगलवुड शहर लॉस एंजिल्स से दक्षिण-पूर्व में लगभग 16 किलोमीटर दूर है और यहां करीब एक लाख लोग रहते हैं।

टॅग्स :अमेरिकाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल