लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के खिलाफ जंग में अमेरिका भारत को दे रहा है अभूतपूर्व सहयोग

By भाषा | Updated: May 19, 2021 22:02 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वॉशिंगटन, 19 मई कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के खिलाफ भारत की लड़ाई में उसे पार्टी और वैचारिक सिद्धांतों से ऊपर उठकर अमेरिका का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। पिछले कई हफ्ते में भारत में इस घातक संक्रमण से हजारों लोगों की जान जा चुकी है।

डेमोक्रेटिक एवं रिपब्लिकन पार्टी के न केवल कई अमेरिकी सांसद बल्कि प्रगतिशील, नरमपंथियों एवं उदारवादियों के साथ ही कांग्रेस के अश्वेत समूह एवं हिस्पैनिक्स ने किसी विदेशी राष्ट्र की सहायता के लिए पूरे प्रशासन के साथ-साथ कॉरपोरेट दुनिया पर सहयोग करने का दबाव बनाया है।

सहयोग के इस प्रयास में राष्ट्रपति जो बाइडन खुद ही निजी तौर पर रूचि ले रहे हैं। वहीं यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में अमेरिका भारत बिजनेस काउंसिल और अमेरिका भारत रणनीतिक एवं भागीदारी मंच, भारत का सहयोग करने के लिए शीर्ष 40 सीईओ को एक मंच पर लेकर आया है।

पिछले कई हफ्ते से भारत महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। देश के अस्पताल चिकित्सीय ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी से जूझ रहे हैं।

भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़े के मुताबिक भारत में एक दिन में कोविड-19 के कारण 4529 लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की कुल संख्या 2,38,248 हो गई है, जबकि 2,67,334 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 2,54,96,330 हो गई है।

इस महीने के अंत तक अमेरिकी सहयोग एक अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। यह जानकारी सहायता की निगरानी करने वालों ने दी। इसके लिए भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक काफी धन भी जुटा रहे हैं।

अमेरिका की तरफ से ऐसा सहयोग बिरले ही दिखता है और इसमें सहयोग कर रहे हैं अमेरिका में भारत के शीर्ष राजनयिक तरणजीत सिंह संधू जिन्होंने पिछले कुछ हफ्ते में कई सौ बैठकें की हैं और इनमें कई बैठकें सोशल मीडिया पर भी आई हैं।

संधू ने इन बैठकों के बारे में पीटीआई -भाषा से कहा, ‘‘ केवल सामूहिक रूप से ही हम इस अभूतपूर्व वैश्विक चुनौती से लड़ सकते है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'