लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने टेक्सास से बड़ी संख्या में हैती के प्रवासियों को लौटाया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 14:59 IST

Open in App

डेल रियो (अमेरिका), 20 सितंबर (एपी) अमेरिका ने टेक्सास की सीमा पर बड़ी संख्या में जमा हैती के शरणार्थियों को विमान से उनके देश भेजना शुरू कर दिया और मेक्सिको की सीमा से देश में घुसने की कोशिश कर रहे लोगों को भी रोका जा रहा है। कई दशकों में प्रवासियों या शरणार्थियों के निष्कासन की दिशा में अमेरिका की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बतायी जा रही है।

रविवार को तीन विमानों से 320 से अधिक प्रवासी हैती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस पहुंचे और हैती ने कहा है कि छह उड़ानों के मंगलवार को पहुंचने की संभावना है। अमेरिकी अधिकारियों ने मैक्सिको में सिउदाद एकुना से सीमा पार कर टेक्सास में डेल रियो पुल के पास जमा 12,000 से अधिक प्रवासियों को लौटाया।

अमेरिका के एक अधिकारी के अनुसार, प्रवासियों को भेजने के लिए बुधवार को पोर्ट-ऑ-प्रिंस के लिए चार और केप-हैतियन के लिए तीन उड़ान भेजने की योजना बनाई जा रही है।

रिफ्यूजी इंटरनेशनल में अमेरिका के वरिष्ठ अधिवक्ता येल शेचर ने कहा कि वर्ष 1992 में इस तरह का बड़ा अभियान चलाया गया था जब तटरक्षक ने हैती के शरणार्थियों को समुद्र में रोक दिया था। मेक्सिको हैती से निष्कासित लोगों को और मेक्सिको, ग्वाटेमाला, होंडुरास और अल-सल्वाडोर के बाहर के लोगों को स्वीकार नहीं करता।

टेक्सास के लोक सुरक्षा विभाग के कई वाहन उस पुल और नदी के पास खड़े थे जहां पिछले करीब तीन हफ्तों से हैती के कई नागरिक मेक्सिको के सिउदाद एकुना से सीमा पार कर टेक्सास के डेल रियो पहुंच रहे हैं।

हैती से कई शरणार्थी पूर्ववर्ती स्थान के निकट 2.4 किलोमीटर पूर्व में नदी पार कर अब भी अमेरिका में प्रवेश कर रहे हैं लेकिन उन्हें सीमा गश्ती दल और टेक्सास के अधिकारियों ने रोक दिया।

अधिकारियों ने कमर तक पानी में नदी पार कर अमेरिका में प्रवेश कर रहे हैती के नागरिकों को वापस जाने के लिए कहा। अमेरिका की ओर तट पर पहुंचे इनमें से कई शरणार्थियों को डेल रियो शिविर में रखा गया है।

मेक्सिको ने भी रविवार को कहा कि वह हैती के नागरिकों को उनके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू करेगा। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका की सीमा के निकट शहर से उड़ानें शुरू की जाएंगी जहां अब भी बड़ी तादाद में हैती के नागरिक मौजूद हैं।

हैती में 2010 में आए भीषण भूकंप के बाद से बड़ी संख्या में देश के नागरिक शरण के लिए अमेरिका का रुख करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'