लाइव न्यूज़ :

अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र, इसके मूल्यों में भरोसा : बाइडन ने गुतारेस से कहा

By भाषा | Updated: September 21, 2021 12:54 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 21 सितंबर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस से कहा है कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र और उसके मूल्यों में भरोसा रखता है और कोविड-19 तथा जलवायु परिवर्तन के संकट जैसी मौजूदा चुनौतियों के समाधान के लिए दोनों के संबंध पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र को पहली बार संबोधित करने के लिए सोमवार को न्यूयॉर्क पहुंचे बाइडन ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की। बाइडन सप्ताह भर चलने वाले महासभा के सत्र के पहले दिन मंगलवार को ऐतिहासिक महासभा सभागार से विश्व के नेताओं को प्रत्यक्ष रूप से संबोधित करेंगे। उन्होंने महासभा में संबोधन को अपने लिए ‘‘बड़ा सम्मान’’ बताया है।

बाइडन ने कहा, ‘‘अमेरिका वापस आ गया है। हमलोग संयुक्त राष्ट्र और उसके मूल्यों में भरोसा करते हैं। कोविड-19 को खत्म करने और मानवता के सामने आज जलवायु संकट के रूप में जो सबसे बड़ा खतरा है उससे सिर्फ वैश्विक समाधान के जरिए निपटा जा सकता है। इसे कोई एक देश या 10 देश मिलकर नहीं कर सकते हैं।’’

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के साथ मुलाकात से पहले बाइडन ने कहा, ‘‘अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के बीच मजबूत साझेदारी साझा मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित है। और इस समय ये संबंध पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।’’ गुतारेस ने कहा कि बाइडन ने स्पष्ट रूप से संयुक्त राष्ट्र और बहुलवाद के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र का आलोचक रहा है। ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका ने विश्व संस्था से खुद को अलग कर लिया था तथा संयुक्त राष्ट्र की कई अहम संस्थाओं के लिए वित्तीय सहायता कम कर दी थी। बाइडन प्रशासन ने पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौता समेत ट्रंप के फैसलों को पलट दिया और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ संबंध फिर से बहाल कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'