लाइव न्यूज़ :

भारत को लेकर अमेरिका का हमेशा से सहयोगात्मक रुख रहा है : ब्लिंकेन

By भाषा | Updated: January 20, 2021 10:31 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 20 जनवरी अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को लेकर अपनाई गई नीति का एक तरह से समर्थन करते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन में विदेश मंत्री के तौर पर नामित टोनी ब्लिंकेन ने कहा कि अमेरिका की द्विदलीय प्रणाली व्यवस्था में भारत के प्रति पूर्ववर्ती सरकारों का हमेशा से सहयोगात्मक रुख रहा है।

विदेश मंत्री के पद के लिए अपने नाम पर पुष्टि को लेकर ब्लिंकेन मंगलवार को सीनेट की विदेश मामलों की समिति के सामने पेश हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत को लेकर अमेरिकी प्रशासन की नीतियां सफल रही हैं।

करीब चार घंटे से ज्यादा समय तक चली इस सुनवाई में एक सीनेटर के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह संबंध (भारत के साथ) पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल की समाप्ति के साथ शुरू हुआ था और ओबामा प्रशासन के दौरान रक्षा खरीद और सूचनाओं के साझा करने के साथ और प्रगाढ़ हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हिंद-प्रशांत की अवधारणा को ट्रंप प्रशासन ने आगे बढ़ाया और भारत के साथ काम करना सुनिश्चित किया ताकि संबंधित क्षेत्र में चीन समेत कोई भी देश उसकी संप्रभुता को चुनौती नहीं दे सके। अमेरिका भारत के साथ आतंकवाद की चिंताओं पर भी काम कर रहा है।’’

ब्लिंकेन ने कहा कि कई ऐसे क्षेत्र हैं जिसमें दोनों देश साथ काम कर संबंधों को और प्रगाढ़ बना सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवीकरणीय ऊर्जा और विभिन्न तकनीकों का मजबूती से वकालत करते हैं। मेरा मानना है कि दोनों देशों के साथ काम करने की मजबूत संभावनाएं हैं।’’

ब्लिंकेन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दूसरे कार्यकाल के दौरान उप विदेश मंत्री के रूप में सेवा दे चुके हैं। वहीं बाइडन जब उप राष्ट्रपति थे तो ब्लिंकेन उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे और वह बाइडन के विश्वासपात्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल