लाइव न्यूज़ :

US Election 2020: जानें ट्रंप चुनाव हारकर भी कैसे बाइडेन के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा?

By अनुराग आनंद | Updated: November 6, 2020 09:20 IST

काउंटिंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से जीत का दावा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अवैध वोटों के जरिए जीत चुराने की कोशिश हो रही है।डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर आप लीगल वोट गिनें तो मैं आराम से जीत रहा हूं।

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव परिणाम को लेकर दुनिया भर के लोग इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन जीत के काफी करीब पहुंच गए हैं। लेकिन, अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब भी दोबारा इस पद पर चुने जाने को लेकर आश्वस्त हैं। 

डोनाल्ड ट्रंप बहुमत में जो बाइडेन की स्थिति मजबूत होते देख एक के बाद एक ट्वीट कर बाइडेन पर हमला बोल रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने तो एक ट्वीट में यहां तक कह दिया है कि यदि वह यह चुनाव हार जाते हैं तो कहीं और जाकर वह बस जाएंगे। 

डोनाल्ड ट्रंप चुनाव हारकर भी इस तरह जो बाइडेन के लिए हो सकते हैं खतरनाक

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में हारकर भी डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के दूसरे नेताओं जैसे कि बराक ओबामा, जार्ज बुश आदि की तरह राजनीति से दूर नहीं जाएंगे। काफी हद तक यह तय है कि वह अमेरिका में ही रहेंगे और यहीं वह एक बार फिर से राजनीति में एक्टिव हो जाएंगे।

ऐसे में यह संभव है कि इस चुनाव के बाद ट्रंप एक बार फिर से अगले राष्ट्रपति पद चुनाव के लिए तैयारी करने में लग जाएंगे। ट्रंप रैलियां कर सकते हैं, लोगों के बीच जाकर बाइडेन के खिलाफ अपनी बात मुखर होकर रख सकते हैं। इस तरह बाइडेन सरकार का खतरा ट्रंप से टला नहीं है।

सेनेट में हार के बाद भी ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन्स को रहेगी बढ़त

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में भले ही डोनाल्ड ट्रंप हार जाएं लेकिन वाइट हाउस और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स तो डेमोक्रेट के हाथ में जरूर होंगे, मगर सेनेट के रिपब्लिकन्स के हाथ में होने से डोनाल्ड ट्रम्प की स्थिति हमेशा मजबूत रहेगी।  

ऐसे में सदन के अंदर भी जो बाइडेन की नीति व काम को लेकर डोनाल्ड ट्रंप लगातार सरकार पर हमलावर रह सकते हैं। इससे जो वाइडेन को किसी भी तरह के फैसला लेने में न सिर्फ समस्या होगी बल्कि सदन के अंदर व बाहर डोनाल्ड ट्रंप ही रिपब्लिकन्स की ओर से सरकार के विरोध का नेतृत्व कर सकते हैं। 

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर एक बार फिर से चुनाव में गलत होने का लगाया आरोप

काउंटिंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से जीत का दावा किया है। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अवैध वोटों के जरिए जीत चुराने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर आप लीगल वोट गिनें तो मैं आराम से जीत रहा हूं। अगर आप गैरकानूनी वोट गिनेंगे तो वो (डेमोक्रेट) हमसे जीत छीनने की कोशिश कर सकते हैं। मैं कई बड़े राज्य ऐतिहासिक मार्जिन के साथ जीत चुका हूं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा