लाइव न्यूज़ :

कमला हैरिस पर डोनाल्ड ट्रंप का निशाना, कहा-शीर्ष पद में आसीन होने की ‘‘काबिलियत नहीं’’

By भाषा | Updated: August 29, 2020 14:35 IST

ट्रंप ने कहा ,‘‘आप जानते हैं कि मैं भी शीर्ष पद पर एक महिला को देखना चाहता हूं, लेकिन मैं नहीं चाहता कोई महिला इस पद पर इस तरीके से आए और वह काबिल भी नहीं हैं।’’ट्रंप के इतना कहते ही लोग तालियां बजाने लगे और कुछ इवांका ट्रंप का नाम चिल्लाने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देडेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने हैरिस को उप राष्ट्रपति पद के लिए चुना है।प्रदर्शनकारियों पर जम कर निशाना साधा जिन्होंने एक रात पहले व्हाइट हाउस से निकलते वक्त ट्रंप के समर्थकों से दुर्व्यवहार किया था।ट्रंप ने अपने समर्थकों की सुरक्षा के लिए ज्यादा कुछ नहीं करने पर कोलंबिया के मेयर मुरिएल बोजर की आलोचना की और कहा,‘‘ वे ठगों का एक समूह थे। असंतुष्ट, उन्मत्त क्रोध।

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए कहा कि हैरिस में शीर्ष पद पर आसीन होने की ‘‘काबिलियत नहीं’’है। ट्रंप ने शुक्रवार को न्यूहैम्पशायर में रिपब्लिकन पार्टी की प्रचार रैली को संबोधित किया।

ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका में शीर्ष पद पर किसी महिला को देखने का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी एवं व्हाइट हाउस सलाहकार इवांका ट्रंप ऐसे पद के लिए उचित उम्मीदवार हो सकती हैं। हैरिस पिछले साल तक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दावेदारी कर रहीं थी।

डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने हैरिस को उप राष्ट्रपति पद के लिए चुना है। हैरिस के पिता जमैका से और उनकी मां भारत से थीं। ट्रंप ने कहा ,‘‘आप जानते हैं कि मैं भी शीर्ष पद पर एक महिला को देखना चाहता हूं, लेकिन मैं नहीं चाहता कोई महिला इस पद पर इस तरीके से आए और वह काबिल भी नहीं हैं।’’

ट्रंप के इतना कहते ही लोग तालियां बजाने लगे और कुछ इवांका ट्रंप का नाम चिल्लाने लगे। इस पर राष्ट्रपति ने अपने समर्थकों से कहा, ‘‘वे सब भी कह रहे हैं ‘हम इवांका को चाहते हैं। मैं आप पर तोहमत नहीं लगा रहा।’’ गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए गुरुवार को औपचारिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी के नामांकन को स्वीकार करने के बाद ट्रंप की यह पहली चुनावी रैली थी। ट्रंप ने अपने भाषण में बाइडेन की भी आलोचना की।

ट्रंप ने न्यू हैम्पशायर में की रैली, ‘ठग’ और ‘अराजकतावादियों’  से खतरों को रेखांकित किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकार करने के बाद शुक्रवार को कहा कि वह एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो ‘‘लोकतंत्र और भीड़’’ के बीच खड़ें हैं। इस दौरान उन्होंने उन प्रदर्शनकारियों पर जम कर निशाना साधा जिन्होंने एक रात पहले व्हाइट हाउस से निकलते वक्त ट्रंप के समर्थकों से दुर्व्यवहार किया था।

ट्रंप ने न्यू हैम्पशायर में शुक्रवार रात को एक रैली की। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरुआत उन प्रदर्शनकारियों की आलोचना से की जिन्होंने साउथ लॉन पर उनके भाषण के बाद जाने वालों के साथ दुर्व्यवहार किया था।इसमें केंटुकी के सीनेटर रैंड पॉल भी शामिल हैं, जिन्हें व्हाइट हाउस से बाहर आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा दे कर बाहर निकाला। ट्रंप ने अपने समर्थकों की सुरक्षा के लिए ज्यादा कुछ नहीं करने पर कोलंबिया के मेयर मुरिएल बोजर की आलोचना की और कहा,‘‘ वे ठगों का एक समूह थे। असंतुष्ट, उन्मत्त क्रोध।

आपको वाशिंगटन में पिछली रात को देखना चाहिए, यह एक अपमान था।’’ अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में बेहद कम वक्त बचा है और प्रचार के लिए ट्रंप का धुआंधार यात्रा का कार्यक्रम है। ट्रंप ने कहा कि प्रदर्शनकारी ‘‘अराजकतावादी’’ थे। उन्होंने कहा, ‘‘वे केवल परेशानी खड़ी करना चाहते हैं। उन्हें जॉर्ज फ्लॉयड से कोई सरोकार नहीं है। उनका किसी भी चीज़ से कोई लेना-देना नहीं है। वे जानते तक नहीं है कि जॉर्ज फ्लॉयड हैं कौन....।’’

इसबीच राष्ट्रपति ने शुक्रवार को एक महिला को क्षमा कर दिया जो रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन की रात में एक विशेष वक्ता थीं और जिन्होंने ट्रंप की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक दयालु नेता बताया था। ट्रंप ने ऐलिस मैरी जॉनसन को क्षमादान दिया, जिन्होंने गैर हिंसक मादक पदार्थ अपराध के लिए बिना पैरोल जेल में दो दशक बिताए हैं। महिला को 1996 में दोषी ठहराया गया था। ट्रंप ने किम कर्दाशियां की अपील पर महिला की सजा कम की है।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेनकमला हैरिसवाशिंगटन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH