लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसद की मांग- पाकिस्तान को किया जाए आतंकवाद का प्रायोजक देश घोषित, ना करें कोई मदद

By भाषा | Updated: October 18, 2018 15:46 IST

एक शीर्ष रिपब्लिकन सांसद ने अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से अपील की है कि वह पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रायोजक देश घोषित करे और गैर-नाटो सहयोगी का उसका दर्जा खत्म करे।

Open in App

एक शीर्ष रिपब्लिकन सांसद ने अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से अपील की है कि वह पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रायोजक देश घोषित करे और गैर-नाटो सहयोगी का उसका दर्जा खत्म करे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का हमेशा बचाव और अमेरिका के आतंकवाद निरोधक प्रयासों की निंदा करता है।

अमेरिकी संसद (कांग्रेस) के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में सांसद टेड पो ने कहा कि यदि आतंकवादी पाकिस्तान में सुरक्षित रहेंगे तो पाकिस्तान को अमेरिका से कोई वित्तीय समर्थन नहीं मिलेगा।

संसद के दस्तावेजों के मुताबिक, टेड ने पिछले हफ्ते कहा, ‘‘अब वक्त आ चुका है। पाकिस्तान की सारी सहायता बंद होनी चाहिए। प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी का उसका दर्जा खत्म किया जाना चाहिए और विदेश विभाग को तुरंत उसे आतंकवाद का प्रायोजक देश घोषित करना चाहिए।’’

टेक्सस से रिपब्लिकन सांसद टेड ने सहायता के मुद्दे पर अमेरिका को ‘‘लेक्चर’’ देने को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री मखदूम शाह महमूद कुरैशी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पाकिस्तान के साथ खुले संबंधों का विरोध नहीं करता, लेकिन हमारी स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। यदि पाकिस्तान की सरजमीं पर आतंकवादी सुरक्षित रहे तो उसे जरा भी अमेरिकी समर्थन नहीं मिलेगा।’’

टॅग्स :अमेरिकापाकिस्तानडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा