लाइव न्यूज़ :

खत्म नहीं हो रही है अमेरिका की चिंता, अफसर ने कहा- पाकिस्तान अब भी है आंतकवादियों का सेफ हैवेन

By भाषा | Updated: August 21, 2018 14:53 IST

वेल्स ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अफगानिस्तान में स्थायित्व को आगे बढ़ाने में पाकिस्तान को अहम भूमिका निभानी है। आतंकवादी गुटों को पाकिस्तान में सुरक्षित पनाहगाह मिलना जारी रहने पर भी हमने अपनी चिंता व्यक्त की है।

Open in App

वाशिंगटन, 21 अगस्तः अमेरिका ने पाकिस्तान में अब भी आंतकवादी गुटों को सुरक्षित पनाहगाह मिलने पर चिंता व्यक्त करते हुए पाकिस्तान से अतिवादी गुटों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। अमेरिका के विदेश विभाग की दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की वरिष्ठ पदाधिकारी एलिस वेल्स ने इसी के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के उस बयान की सराहना की जिसमें उन्होंने देश की सीमा के दोनों ओर शांति के महत्व के बारे बात की थी।

वेल्स ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अफगानिस्तान में स्थायित्व को आगे बढ़ाने में पाकिस्तान को अहम भूमिका निभानी है। आतंकवादी गुटों को पाकिस्तान में सुरक्षित पनाहगाह मिलना जारी रहने पर भी हमने अपनी चिंता व्यक्त की है। हम सरकार से अपील करते हैं कि वह इन संगठनों पर दबाव बनाने के लिए और काम करे।’’ 

उनसे यह पूछा गया था कि क्या हक्कानी नेटवर्क और तालिबान जैसे आतंकी संगठन के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा कार्रवाई करने की अमेरिकी मांग पर कोई प्रगति दिखाई दी है। वेल्स ‘हिंद महासागर क्षेत्र में अमेरिकी नीति’ पर बोल रहीं थीं और इस दौरान उन्होंने 27-28 अगस्त को हनोई में इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित की जा रही इंडियन ओशन कान्फ्रेंस के लिए अपनी यात्रा की पूर्व समीक्षा भी की।

उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान की नई सरकार से साथ काम करने के लिए इच्छुक है और प्रधानमंत्री इमरान खान के उन शब्दों का स्वागत करता है जहां उन्होंने पाकिस्तानी सीमा के दोनों ओर शांति के महत्व पर बात की थी।

टॅग्स :अमेरिकापाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट