लाइव न्यूज़ :

कक्षा में 11 लड़कियों से शर्ट उतारने को कहने के लिए कॉलेज प्रोफेसर को किया गया सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2023 16:15 IST

अमेरिका में एक कॉलेज में कक्षा में छात्राओं से अपनी शर्ट उतारने के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। इसके लिए जिम्मेदार प्रोफेसर को अब सस्पेंड कर दिया गया है।

Open in App

न्यूयॉर्क: अमेरिका में एक कॉलेज प्रोफेसर को कथित तौर पर छात्राओं से अपनी शर्ट उतारने के लिए कहने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। फॉक्स5 डीसी की रिपोर्ट के अनुसार, घटना को लेकर शिक्षा विभाग के नागरिक अधिकार कार्यालय द्वारा जांच के बाद कार्रवाई की गई। 

तीन महीने तक चली जांच से पता चला कि प्रोफेसर ने कक्षा में पढ़ाई का हिस्सा बताते हुए लगभग 11 महिला छात्रों को अपनी शर्ट स्पोर्ट्स ब्रा तक नीचे करने को कहा था। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार प्रोफेसर ने उनके स्तनों के बारे में भी अनुचित टिप्पणियां कीं। प्रोफेसर ने ऐसा एक मेडिकल असेस्मेंट से संबंधित पाठ पढ़ाने की बात करते हुए किया था, जबकि कपड़े हटाने की कोई आवश्यकता नहीं थी।

फॉक्स5 डीसी के अनुसार, जब कुछ महिलाओं ने शालीनता के लिए लैब जैकेट पहनी, तो प्रोफेसर ने जोर देकर कहा कि वे उन्हें भी हटा दें। यह घटना ताकोमा/सिल्वर स्प्रिंग परिसर में हुई और शुरुआत में अक्टूबर 2019 में मामला सामने आया था। जांच के बाद पुरुष प्रोफेसर को तुरंत प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया और बाद में निकाल दिया गया। हालांकि, उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

मोंटगोमरी कॉलेज (Montgomery College) के एक प्रवक्ता ने ओसीआर द्वारा की गई गहन जांच के लिए आभार व्यक्त किया और अंतिम रिपोर्ट में उल्लिखित प्रस्तावों के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त किया, जिसे हाल ही में सार्वजनिक किया गया था।

हालाँकि प्रोफेसर को निकाल दिया गया, लेकिन कुछ प्रश्न बने हुए हैं। मसलन कॉलेज ने यह खुलासा नहीं किया है कि क्या मामला पुलिस के पास भी भेजा गया था या फिर प्रोफेसर का नाम उजागर क्यों नहीं किया गया है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा