लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने परमाणु अप्रसार संधि के तहत चीन की इन कंपनियों को किया बैन, कहा- 'भविष्य में भी कर सकते हैं ऐसी कार्रवाई'

By आकाश चौरसिया | Updated: October 21, 2023 15:31 IST

अमेरिका के विदेश विभाग ने कार्यकारी आदेश 13382 के अनुसार चीन की तीन कंपनियों को बैन कर दिया है। बयान में कहा कि इन्होंने पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए कंपोनेंट्स दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए कंपोनेंट्स दिए अमेरिका ने वैश्विक अप्रसार व्यवस्था के आधार पर चीन की कंपनियों को बैन कर दिया हैबयान में अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि आगे कोई भी देश ऐसी कार्रवाई का सामना कर सकता है

नई दिल्ली:अमेरिका ने वैश्विक परमाणु अप्रसार संधि के आधार पर चीन की 3 कंपनियों को बैन करने के आदेश दिए हैं। असल में चीन की इन कंपनियों ने पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल से जुड़े कंपोनेंट्स मुहैया करवाए हैं। इस बात की जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग ने दी। 

विदेश विभाग ने कहा, हम कार्यकारी आदेश 13382 के अनुसार चीन की तीन कंपनियों को नामित करते हैं, ये सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसारकों और उनके वितरण के साधनों को लक्षित करते हैं। विभाग ने बताया कि ये तीन संस्थाएं पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) में स्थित हैं, इन्होंने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए कंपोनेंट्स दिए हैं। 

बयान में आगे कहा कि आज की यह कार्रवाई बताती है कि अगर भविष्य में ऐसे किसी सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार, उनके वितरण के साधनों को एक देश दूसरे को देगा तो उसपर भी यही होगा। फिर वो चाहे कोई भी हो। 

इस बयान में कहा गया है कि जनरल टैक्नोलॉजी ने बैलिस्टिक मिसाइल रॉकेट इंजनों में घटकों को जोड़ने और दहन कक्षों के उत्पादन में इस्तेमाल में की जाने वाली ब्रेज़िंग सामग्री की आपूर्ति के लिए काम किया था। अमेरिका ने कहा कि बीजिंग लुओ लुओ कंपनी ने मैंड्रेल और दूसरे मशीनरी की आपूर्ति की, जिसका सॉलिड प्रॉपलेंट रॉकेट मोटर्स के उत्पादन में उपयोग किया जाता है। 

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट