लाइव न्यूज़ :

गूगल में सबसे अधिक खोजे जाने वाले सेलेब्स की सूची में एम्बर हर्ड सबसे ऊपर, जॉनी डेप दूसरे स्थान पर

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 26, 2022 15:27 IST

इस साल कई सेलेब्रिटीज सुर्खियों में रहे। सबसे चर्चित एम्बर हर्ड और जॉनी डेप की कानूनी लड़ाई रही।

Open in App
ठळक मुद्देएम्बर हर्ड ने 2022 में गूगल पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले सेलेब्स की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया।दिलचस्प बात यह है कि एम्बर हर्ड के पूर्व पति जॉनी डेप ने प्रति माह 5.5 मिलियन सर्च के साथ सूची में दूसरा स्थान हासिल किया।तीसरा स्थान दिवंगत ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का है, जिनकी इस वर्ष 96 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी।

नई दिल्ली: इस साल कई सेलेब्रिटीज सुर्खियों में रहे। सबसे चर्चित एम्बर हर्ड और जॉनी डेप की कानूनी लड़ाई रही जहां हर्ड ने डेप पर 2018 के वॉशिंगटन पोस्ट के कॉलम में घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। आखिरकार, जॉनी डेप ने लड़ाई जीत ली। अब, 36 वर्षीय अभिनेत्री प्रति माह औसतन 5.6 मिलियन सर्च के साथ गूगल पर सबसे अधिक खोजी जाने वाली सेलिब्रिटी की सूची में सबसे ऊपर हैं।

गूगल मोस्ट सर्च सेलेब लिस्ट 2022

एम्बर हर्ड ने 2022 में गूगल पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले सेलेब्स की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। CelebTattler के अनुसार, Aquaman अभिनेत्री एम्बर हर्ड अमेरिका में 2022 में गूगल की सबसे अधिक खोजी जाने वाली हस्ती के रूप में उभरी, जिसमें औसतन 5.6 मिलियन सर्च थीं। वेबसाइट ने 2022 में गूगल खोज पैटर्न से डेटा का विश्लेषण किया और 150 से अधिक प्रसिद्ध लोगों की निगरानी की।

दिलचस्प बात यह है कि एम्बर हर्ड के पूर्व पति जॉनी डेप ने प्रति माह 5.5 मिलियन सर्च के साथ सूची में दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान दिवंगत ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का है, जिनकी इस वर्ष 96 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने प्रति माह 4.3 मिलियन गूगल सर्च के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रसिद्ध फुटबॉलर टॉम ब्रैडी ने हर महीने 4.06 मिलियन सर्च के साथ चौथा स्थान हासिल किया। हाल ही में उन्होंने सुपरमॉडल पत्नी गिसेले बुंडचेन से अपने तलाक के लिए सुर्खियां बटोरीं। एक्स कपल किम कार्दशियन और पीट डेविडसन ने क्रमशः 3.4 मिलियन और 3.2 मिलियन की औसत खोज के साथ पांचवां और छठा स्थान प्राप्त किया।

सुर्खियां बटोरने वाले ट्विटर के नए सीईओ एलन मस्क ने औसतन 3.19 मिलियन मासिक सर्च के साथ सातवां स्थान अर्जित किया। SKIMA के संस्थापक, जिन्होंने मूल मर्लिन मुनरो गाउन में मेट गाला में भाग लेकर विवाद खड़ा कर दिया था, और पीट डेविडसन को हर महीने औसतन 3.2 मिलियन सर्च के साथ गूगल पर खोजा गया था।

टॅग्स :एम्बर हर्डजॉनी डेपQueen Elizabeth IIगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!