लाइव न्यूज़ :

अमेजन के फाउंडर से तलाक के बाद यह महिला बनी दुनिया की तीसरी सबसे अमीर महिला

By नियति शर्मा | Updated: April 5, 2019 14:20 IST

फोर्ब्स मेगजीन के अनुसार जेफ बेजोस से तलाक समझौते के बाद मैकेंजी विश्व की अमीर महिलाओं में तीसरे स्थान पर आ गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस अब भी दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस ने मैकेंजी से 1993 में की थी शादी, दोनों के 4 बच्चे भी हैंजेफ बेजोस की पत्नी को तलाक के बाद 36 बिलियन डॉलर के शेयर मिले हैं

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और उनकी पत्नी मैकेंजी का अलगाव दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा 'तलाक समझौता' बन गया है। जेफ बेजोस की पत्नी को तलाक के तहत इस समझौते में लगभग 36 बिलियन डॉलर (2 लाख करोड़ रुपये) के शेयर मिले है। 

मैकेंजी बेजोस ने कहा कि वह अपनी पूरी हिस्सेदारी 'द वॉशिंगटन पोस्ट' और स्पेस क्षेत्र के लिए काम करने वाली अपने पति की ही कंपनी ब्लू ओरिजन में दे देंगी। साथ ही अमेजन स्टॉक में अपने वोटिंग कंट्रोल को भी वह दे देंगी। जेफ बेजोस फिलहाल दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं।

48 वर्षीय मैकेनजी और 55 वर्षीय जेफ बेजोस की शादी 1993 में हुई थी और इनके 4 बच्चे हैं। शादी के एक वर्ष बाद 1994 में सिएटल के एक गेराज में जेफ बेजोस को अमेजन शुरु करने का विचार आया था। यह विचार आज ऑनलाइन रीटेल मार्केट में बहुत बड़ा नाम बना चुका है। 

यूएस सिक्योरीटीज एण्ड एक्सचेंज कमीशन के साथ फाइलिंग में, अमेजन जिसका बाजार पूंजीकरण 890 बिलियन डॉलर है, ने कहा कि मैकेंजी के पास कॉमन स्टॉक की चार फीसदी हिस्सेदारी होगी।

अमेजन का वर्तमान शेयर मूल्य 35.6 बिलियन डॉलर है। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार जेफ बेजोस से तलाक समझौते के बाद मैकेंजी दुनिया की तीसरी सबसे धनी महिला बन गई हैं। इस लिस्ट में लोरेल हेरेस फ्रेंकोइज बेटेनकोर्ट मियरस और वालमार्ट एलिस वालटन पहले और दूसरे स्थान पर हैं। 

फोर्ब्स के अनुसार जेफ बेजोस 12 प्रतिशत अमेजन की हिस्सेदारी रखते है और अब भी दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं। वह इस स्थान पर बिल गेट्स और वॉरेन बफेट से आगे हैं।  जेफ और उनकी पत्नी मैकेंजी बेजोस ने अपने तलाक की घोषणा जनवरी में ही कर दी थी। गुरुवार को दोनों ने ट्विटर पर अपने तलाक समझौते की जानकारी दी।

टॅग्स :अमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा