लाइव न्यूज़ :

अल्जाइमर रोग : नए अध्ययन में उपचार के तौर पर ऑक्सीजन थेरेपी का सुझाव

By भाषा | Updated: September 16, 2021 15:00 IST

Open in App

(उस्मान शबीर, यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड)

शेफील्ड (ब्रिटेन), 16 सितंबर (द कन्वरसेशन) अल्जाइमर रोग मस्तिष्क में ‘‘प्लाक’’ (प्रोटीन के गुच्छे) बनने से लंबे समय से संबद्ध रहा है। इजराइल में वैज्ञानिकों ने अल्जाइमर से पीड़ित चूहे में यह दर्शाया है कि एक प्रकार की ऑक्सीजन थेरेपी न केवल नये प्लाक को बनने से रोक सकती है, बल्कि मौजूदा प्लाक को भी रोक सकती है।

वैज्ञानिकों ने 5xएफएडी नामक अल्जाइमर रोग का इलाज ढूंढने के लिए चूहों पर एक अध्ययन किया। आनुवंशिक बदलाव किये गये चूहों का हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी के साथ इलाज किया गया, ताकि यह देखा जा सके कि क्या वे रोग को बढ़ने से रोक सकते हैं या क्या इसके बढ़ने की गति को धीमा कर सकते हैं।

हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी में शुद्ध ऑक्सीजन को दबाव वाले चैंबर में पहुंचाना शामिल है। चैंबर में वायुदाब सामान्य वायुदाब से दो से तीन गुना अधिक बढ़ जाता है।

यह थेरेपी आमतौर पर डीकंप्रेसन बीमारी (एक स्थिति जो स्कूबा डाइवर्स को हो सकती है), कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता, और स्ट्रोक या मस्तिष्क की चोट के कुछ रूपों के इलाज के लिए उपयोग की जाती है। यह मस्तिष्क की कोशिकाओं को पोषण देने के लिए मस्तिष्क में रक्त प्रवाह में सुधार कर सकती है जो आमतौर पर रक्त से वंचित रहती हैं। साथ ही, इसी तरह से अल्जाइमर रोग के उपचार में मददगार हो सकती है।

तेल अवीव विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने 15 चूहों का हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी के साथ दिन में एक घंटे, सप्ताह में पांच दिन चार सप्ताह तक इलाज किया। थेरेपी ने न केवल चूहों के मस्तिष्क में प्लाक की संख्या और आकार को कम कर दिया, बल्कि नए प्लाक बनने को भी धीमा कर दिया। अल्जाइमर से पीड़ित लोगों में मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है। इस अध्ययन से पता चला है कि ऑक्सीजन थेरेपी प्राप्त करने वाले चूहों में मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह में वृद्धि हुई, जो मस्तिष्क से प्लाक की निकासी में मदद करता है, और सूजन को कम करता है जो अल्जाइमर की एक पहचान है।

अनुसंधानकर्ताओं ने इन परिणामों का इस्तेमाल सिर्फ चूहों में ही नहीं बल्कि 65 वर्ष से ऊपर के छह लोगों में ऑक्सीजन थेरेपी के प्रभाव को समझने के लिए भी किया, जिनकी संज्ञानात्मक बुद्धि घट रह थी।

उन्होंने पाया कि 90 दिनों में ऑक्सीजन थेरेपी के 60 सत्रों ने मस्तिष्क के कुछ हिस्सों में रक्त के प्रवाह में वृद्धि की और रोगियों की संज्ञानात्मक क्षमताओं में उल्लेखनीय सुधार किया, जैसे कि बेहतर स्मृति, ध्यान और सूचना से जुड़ी गति आदि।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला