लाइव न्यूज़ :

तालिबान के खिलाफ 'अल्लाह हू अकबर' का नारा बना अफगानियों का नया हथियार, कई शहरों में हो रहे प्रदर्शन

By विनीत कुमार | Updated: August 6, 2021 11:46 IST

अफगानिस्तान के कई प्रांतों और शहरों में इन दिनों लोग तालिबान के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं। ऐसे वे अफगान सुरक्षाबलों के लिए समर्थन जताने के लिए कर रहे हैं। इस बीच तालिबान के खिलाफ 'अल्लाह हू अकबर' का नारा लगाया जाना चर्चा में है।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान में सेना के समर्थन में 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाते सड़कों पर उतर रहे स्थानीय लोगअफगानिस्तान में हेरात से शुरू हुआ ये सिलसिला अब देश के कई हिस्सों में फैल चुका है।सोशल मीडिया पर भी नारेबाजी करते लोगों के कई वीडियो सामने आए हैं।

अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते वर्चस्व के बीच देश के कई हिस्सों में उसका विरोध भी रहा है। हजारों अफगानी इन दिनों अफगान सेना के समर्थन में 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाते हुए सड़कों पर उतर रहे हैं। इस तरह का प्रदर्शन सबसे पहले हेरात में हुआ और अब अफगानिस्तान के दूसरे हिस्सों में भी ऐसा ही दृश्य देखने को मिल रहा है।

अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के अनुसार वहां ऐसे प्रदर्शन अब सुरक्षाकर्मियों के समर्थन के प्रतीक बन गए हैं जो तालिबान के खिलाफ लगातार अपनी जंग जारी रखे हुए हैं। हाल में अफगानिस्तान के जिन इलाकों में तालिबान के समर्थन में नारे लग रहे हैं उनमें कपिसा, बाघलान, नूरिस्तान और सार-ए-पल जैसे प्रांत शामिल हैं।

मस्जिदों के लाउडस्पीकर से घर की छतों तक अल्लाह हू अकबर के नारे

काबुल में जहां सड़कों पर हजारों लोग 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाने के लिए उतर रहे हैं। वहीं, घर की छतों से भी महिलाएं और बच्चे ऐसे नारे लगाते नजर आते हैं। साथ ही मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर्स से भी ये नारे लगाए जा रहे हैं।

अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार मध्यपूर्व और इस्लाम के इतिहास के अफगान-अमेरिकी प्रोफेसर अली ए ओलोमी ने बताया कि आखिर क्यों स्थानीय लोग तालिबन के खिलाफ अल्लाह हू अकबर का नारा लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान के विरोध का ये बेहद गंभीर तरीका है।

उन्होंने कहा, 'ये घोषण है कि भले ही कैसी परिस्थिति हो, हार यो या जीत हो, अल्लाह किसी से भी और सभी से महान है। जब सामने कोई बड़ा उत्पीड़न करने वाला हो तो ये उसका एक तरह से विरोध है। उस भयानक परिस्थित में भी अल्लाह आपसे बड़ा है।'

वहीं काबुल के एक निवासी इदरिस फिदा ने बताया कि अल्लाह हू अकबर के नारे से ये संदेश देने की कोशिश है कि लोग अब जंग से थक गए हैं और अफगान सुरक्षाबलों के साथ हैं।

तालिबान ने अल्लाह हू अकबर नारे पर क्या कहा

धार्मिक उन्माद के लिए बदनाम तालिबान के खिलाफ हो रही धार्मिक नारेबाजी पर उसकी प्रतिक्रिया भी सामने आई है। तालिबान ने कहा है कि अल्लाह हू अकबर सामूहिक तौर पर लगाया जाने वाला नारा है लेकिन जो इसके नाम पर अल्लाह का अपमान कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच अफगानिस्तान में तालिबान का दबदबा बढ़ता जा रहा है। कांधार के कई जिलों को तालिबान ने अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही तालिबानी लड़ाकों ने सरकार का साथ देने का आरोप लगाकर यहां के कई निवासियों को बंधक बना लिया है। कुछ लोगों के मारे जाने की भी सूचना है।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते