लाइव न्यूज़ :

नार्वे के समुद्री तूफान में फंसे जहाज के सभी 1 373 यात्री बचाए, तट पर पहुंचा क्रूज

By भाषा | Updated: March 25, 2019 08:36 IST

‘वाइकिंग स्काई’ नामक जहाज के इंजनों ने शनिवार दोपहर काम करना बंद कर दिया था, जिससे उसने संतुलन खो दिया। इसके बाद कैप्टन ने मदद के लिए आपात संदेश भेजा।

Open in App

नॉर्वे के तट के पास समुद्री लहरों में फंसा क्रूज जहाज रविवार को तट पर पहुंच गया। इससे पहले बचाव अभियान के तहत जहाज में फंसे सैकड़ों यात्रियों को हवाई मार्ग से सुरक्षित स्थान लाया गया था। 

टेलीविजन पर प्रसारित तस्वीरों में यह नजर आ रहा है कि यह जहाज शाम करीब सवा चार बजे टगबोट्स के साथ मोल्डे बंदरगाह पहुंचा। 

‘वाइकिंग स्काई’ नामक जहाज के इंजनों ने शनिवार दोपहर काम करना बंद कर दिया था, जिससे उसने संतुलन खो दिया। इसके बाद कैप्टन ने मदद के लिए आपात संदेश भेजा।

अधिकारियों ने घटना की जानकारी मिलते ही हेलीकॉप्टर के जरिए लोगों को बाहर निकालने की ठानी। 

रविवार सुबह तक जहाज के चालक दल के सदस्य उसके चार में से तीन इंजन चालू करने में कामयाब रहे। जहाज धीरे-धीरे चलते हुए बंदरगाह तक पहुंचा।

पुलिस ने बताया कि जहाज में सवार 1,373 लोगों में से 460 लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए निकाल लिया है। प्रत्येक हेलीकॉप्टर एक बार में 15 से 20 लोगों को ही निकाल सकता है।

आपात सेवा के प्रवक्ता पर जेल्ड ने कहा कि रविवार तड़के तक हवाई मार्ग के जरिए लोगों को निकालना जारी था।

पुलिस ने बताया कि 17 लोगों को अस्पताल भी ले जाया गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल