लाइव न्यूज़ :

मां हार गई थी बेटे की जिंदगी की उम्मीद, अंगदान करने के बाद हुआ ये चमत्कार

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 10, 2018 05:22 IST

अमेरिका में दो महीने पहले एक हादसा हुआ था, जिसमें 13 साल का ट्रेंडन मैककिनले नाम का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Open in App

वाशिंगटन, 10 मईः जब आप किसी को बिल्कुल मृत घोषित कर चुके हों और वह अचानक से बात करने लगे तो वह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। साथ ही साथ परिजनों के खुशी का ठिकाना भी नहीं रहेगा। दरअसल, ऐसा ही एक मामला अमेरिका में सामने आया है, जहां एक मां ने अपने ब्रेन डेड बच्चे को पूरी तौर से मृत समझ लिया था और उसके अंगदान करने के लिए दस्खत भी कर दिए थे, लेकिन कुछ ही देर में वह बच्चा बातें करने लगा। 

खबरों के अनुसार, अमेरिका में दो महीने पहले एक हादसा हुआ था, जिसमें 13 साल का ट्रेंडन मैककिनले नाम का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके सिर के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया था। उसके सिर में गहरी चोट होने के कारण वह पिछले दो महीने से कोमा में था और उसे इफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। 

इस दौरान ट्रेंडन को डॉक्टरों की टीम ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। इसके बाद बच्चे की जिंदगी की उम्मीद हार चुकी मां ने उसके अंगदान करने का फैसला किया। इसके लिए उसने दस्तखत भी कर दिए। बच्चे की मां मानना था कि उसके बेटे की जिंदगी तो खत्म हो गई , लेकिन कम से कम उसके अंगदान करने से दूसरे बच्चों को जीवन तो मिल सकेगा।

डॉक्टरों ने ऐसे पांच बच्चों को तलाश कर लिया, जिन्हें ट्रेंडन के अंग लगाए जाने थे। डॉक्टरों ने उसका लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन इससे एक दिन पहले ही अचानक ट्रेंडन को होश आ गया। वो अपनी मां से बात करने लगा। यह देखकर डॉक्टर हैरान हो गए। वे इसे मेडिकल का चमत्कार बताया। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, होश आने के बाद ट्रेंडन ने बताया कि हादसे के समय वह टक्कर खाकर एक पत्थर के ऊपर जा गिरा। इसके बाद उसके ऊपर से ट्रक गुजर गया। इसके बाद क्या हुआ कुछ भी याद नहीं आ रहा है। 

टॅग्स :सड़क दुर्धटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल