लाइव न्यूज़ :

अलकायदा, आईएसआईएस से जुड़े समूह कोविड-19 पर गलत जानकारियां फैला रहे: संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 19, 2020 12:44 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 19 नवंबर अलकायदा और आईएसआईस से संबद्ध संगठन कोविड-19 महामारी का इस्तेमाल ‘‘साजिश की मनगढ़ंत कहानियां’’ (कान्सिपिरेसी थ्योरी) फैलाने में कर रहे हैं कि वायरस ‘‘काफिरों को सजा दे’’ रहा है और यह पश्चिम पर ‘‘खुदा का कहर’’ है। ये संगठन आतंकवादियों को इसका इस्तेमाल जैविक हथियार के रूप में करने के लिए भड़का रहे हैं।

इसका बात संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कही गई है। इस रिपोर्ट का शीर्षक ‘ वायरस को लेकर गलत जानकारियों रोकना: कोविड-19 महामारी के दौरान आतंकवादियों, हिंसक चरमपंथियों और आपराधिक समूहों द्वारा सोशल मीडिया का दुर्भावनापूर्ण इस्तेमाल’ है और इसे ‘संयुक्त राष्ट्र अंतरक्षेत्रीय अपराध एवं न्याय अनुसंधान संस्थान’ (यूएनआईसीआरआई) ने बुधवार को जारी किया है।

रिपोर्ट के अनुसार अपराधी और हिंसक चरमपंथी महामारी का इस्तेमाल नेटवर्क तैयार करने और सरकारों में लोगों के विश्वास को कमजोर करने के लिए कर रहे हैं और वे वायरस को हथियार बनाने की बातें कर रहे हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आतंकवादी, हिंसक अतिवादी और संगठित आपराधिक समूहों ने कोरोना वायरस को ले कर साजिश की मनगढ़ंत कहानियां फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया है।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘आईएसआईएल और अल-कायदा से जुड़े समूहों ने भी वायरस के संबंध में साजिश की मनगढ़ंत कहानियां फैलाईं और लोगों को बताया कि वायरस ‘अल्लाह का सैनिक’ है और यह काफिरों और वर्षों से मुस्लिमों को नुकसान पहुंचाने वाले दुश्मनों को सजा दे रहा है। रिपोर्ट में उदाहरण देते हुए बताया गया है कि आईएसआईएल और अलकायदा ने दावा किया कि ‘‘वायरस पश्चिम पर टूटा खुदा का कहर’’ है।

वहीं अल-शबाब ने कहा कि कोरोना वायरस का प्रसार ‘‘देश पर हमला करने वाली’’ ईसाई (क्रुसेडर) ताकतें और उनके हिमायती काफिर देश कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल फतवा इंडेक्स ने कोविड-19 के संबंध में आईएसआईएस और अलकायदा से जुड़े समूहों के संदेशों की पहचान की। इनमें गैर-अधिकारिक फतवा भी शामिल हैं जिनमें कोरोना वायरस से संक्रमित आईएसआईएस सदस्यों से कहा गया था कि वे ‘‘जैविक बम’’ की तरह काम करें और संगठन के दुश्मनों में जान-बूझकर इसका प्रसार करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला