लाइव न्यूज़ :

वेस्ट बैंक: अल-जजीरा ने इजराइल पर अपनी पत्रकार की 'सुनियोजित हत्या' का आरोप लगाया, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जवाबदेही की मांग की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2022 13:01 IST

अल जज़ीरा ने कहा कि चैनल की अरबी समाचार सेवा में एक प्रमुख व्यक्ति 51 वर्षीय अबू अकलेहको को इजरायली सैनिकों द्वारा "जानबूझकर" और "सुनियोजित तरीके से" गोली मार दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देइज़राइली सेना की कार्रवाई में अल-जज़ीरा की पत्रकार शिरीन अबू अकलेह की मौत हो गई थी।एक अन्य अल जज़ीरा पत्रकार, प्रोड्यूसर अली अल-समुदी संघर्ष के दौरान घायल हो गए थे।इज़राइल की सेना ने कहा कि वह घटना की जांच कर रही है।

यरुशलम: अल-जज़ीरा ने वेस्ट बैंक में अपनी पत्रकार की हत्या का आरोप इज़राइल पर लगाया है। उत्तरी वेस्ट बैंक के जेनिन कस्बे में इज़राइली सेना की कार्रवाई के दौरान हुई गोलीबारी में अल-जज़ीरा की पत्रकार शिरीन अबू अकलेह की मौत हो गई थी। वह रिपोर्टिंग के लिए मौके पर मौजूद थीं।

अल जज़ीरा ने कहा कि चैनल की अरबी समाचार सेवा में एक प्रमुख व्यक्ति 51 वर्षीय अबू अकलेहको को इजरायली सैनिकों द्वारा "जानबूझकर" और "सुनियोजित तरीके से" गोली मार दी गई। एक अन्य अल जज़ीरा पत्रकार, प्रोड्यूसर अली अल-समुदी संघर्ष के दौरान घायल हो गए थे।

वहीं, इज़राइल की सेना ने कहा कि वह घटना की जांच कर रही है और हो सकता है कि पत्रकार फलस्तीनी गोलीबारी की चपेट में आ गई हों।

कतर के प्रसारक ने अपने चैनल पर जारी किए गए एक बयान में कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आह्वान करते हैं कि वह हमारी सहयोगी शिरीन अबू अकलेह को जानबूझकर निशाना बनाने और उनकी जान लेने के लिए इज़राइली बलों की निंदा करें और उनकी जवाबदेही तय करें।’’

घटनास्थल पर मौजूद एएफपी के एक फोटोग्राफर ने कहा कि अबू अकलेह ने प्रेस फ्लैक जैकेट पहनी हुई थी जब उन्हें गोली मारी गई।

(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :इजराइलपत्रकारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा