लाइव न्यूज़ :

कजाकिस्तान में विमान दुर्घटनाग्रस्त

By भाषा | Updated: March 13, 2021 18:50 IST

Open in App

मास्को, 13 मार्च (एपी) कजाकिस्तान की सीमा गार्ड एजेंसी द्वारा संचालित एक विमान शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार चालक दल के सदस्यों में से छह लोगों के बारे में तत्काल कोई सूचना नहीं मिल सकी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ने कजाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से कहा कि विमान दुर्घटना के दौरान चालक दल के दो सदस्य बच गए।

स्थानीय मीडिया ने हवाई अड्डा अधिकारियों के हवाले से कहा कि देश के सबसे बड़े शहर अलमाटी स्थित हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान रनवे से भटकने के चलते विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान कजाकिस्तान की राजधानी नूर सुल्तान से अलमाटी के हवाईअड्डे पर पहुंचा था और इसमें चालक दल के सदस्यों के अलावा कोई यात्री सवार नहीं था।

दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'