लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड में प्रदूषण का कहर! एक हफ्ते में दो लाख लोग अस्पतालों में हुए भर्ती, 13 लाख हुए बीमार

By विनीत कुमार | Updated: March 12, 2023 10:37 IST

थाईलैंड इन दिनों वायु प्रदूषण की घातक मार को झेल रहा है। आलम ये है कि एक हफ्ते में 2 लाख लोगों को वायु प्रदूषण के चलते हुई समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Open in App

बैंकॉक: थाईलैंड में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद घातक हो गई है। इस हफ्ते यहां करीब 2 लाख लोगों को वायु प्रदूषण से होने वाली समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हालात ऐसे समय में है जब थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक पिछले कुछ दिनों से धुंध से घिरी हुई है। बैंकॉक में करीब 1.1 करोड़ की आबादी रहती है और इसकी गिनती दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में भी की जाती है।

हालांकि बैंकॉक पर पिछले कुछ दिनों से धुंध की काली चादर लिपटी हुई है। ऐसा वाहनों से निकलने वाले धुएं, औद्योगिक उत्सर्जन और कृषि से जुड़ी चीजों के जलाए जाने से पैदा हो रहे धुएं आदि की वजह से हुआ है। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार वायु प्रदूषण की वजह से साल की शुरुआत के बाद से थाईलैंड में 13 लाख से अधिक लोग बीमार पड़े हैं। वहीं लगभग 200,000 लोगों को केवल इस सप्ताह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलने की सलाह

न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार मंत्रालय में एक डॉक्टर क्रिआंगक्राई नमथाइसोंग ने बच्चों और गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। ये भी कहा गया है कि बाहर निकलने वाले लोगों को अच्छी क्वालिटी का एन-95 एंटी-पॉल्यूशन मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। 

इससे पहले जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में ऐसे ही प्रदूषण के हालात को देखते हुए शहर के अधिकारियों ने लोगों से घर से काम करने का आग्रह किया था। पिछले साल शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाने के वादे के साथ चुने गए बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपुंट के एक प्रवक्ता ने कहा कि अगर स्थिति और खराब होती है तो इसी तरह का एक और आदेश जारी करने में संकोच नहीं किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि बैंकॉक के 50 जिलों में बुधवार को सबसे खतरनाक पीएम 2.5 कणों के असुरक्षित स्तर तक बढ़े होने की रिपोर्ट दर्ज की गई। यह कण इतने छोटे हैं कि वे इंसान के रक्तप्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं। गुरुवार को भी ये स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देशों से काफी ऊपर रहा।

चियांग मे दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

सरकार के प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अनुसार पिछले तीन दिनों से बैंकाक के अधिकांश हिस्सों में पीएम2.5 का स्तर सुरक्षित सीमा से कहीं ज्यादा ऊपर है। उत्तरी थाईलैंड में स्थित चियांग मे (Chiang Mai) में स्थिति और भी खराब दर्ज की गई थी। यह एक कृषि प्रमुख क्षेत्र है जहां किसान साल के इस समय में फसल के अवशेष खेत में जलाते हैं।

प्रदूषण निगरानी फर्म IQAir के अनुसार चियांग मे रविवार सुबह (12 मार्च) दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में शीर्ष पर था। वहीं बैंकॉक 18वें स्थान पर था। हालांकि इसी हफ्ते की शुरुआत में यह शहर दुनिया के तीन सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार था।

टॅग्स :थाईलैंडवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

स्वास्थ्यधुआं ही नहीं, मौसम भी बढ़ा रहा हवा में जहर

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

विश्वVIDEO: थाईलैंड के स्कूल में बंदूकधारी ने की फायरिंग, टीचरों और स्टूडेंट्स को बनाया बंधक, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा