लाइव न्यूज़ :

एजेंसियों ने रूस की हैकिंग से काफी हद तक खुद को बचा लिया: अमेरिका

By भाषा | Updated: May 29, 2021 10:45 IST

Open in App

वाशिंगटन, 29 मई व्हाइट हाउस ने कहा है कि उसका मानना है कि अमेरिका की सरकारी एजेंसियों ने उन ताजा साइबर हमलों से खुद को बचा लिया है,जिनका आरोप रूस के खुफिया अभियानों से जुड़े लोगों पर लगाया गया है।

व्हाइट हाउस ने साथ ही कहा कि सेंधमारी के इस अभियान से अगले माह प्रस्तावित राष्ट्रपतियों के सम्मेलन से ठीक पहले मॉस्को के साथ संबंध और खराब नहीं होने चाहिए।

अधिकारियों ने इस साइबर हमले को ‘‘सामान्य सेंधमारी’’ बताया, जिसमें हैकर्स अमेरिकी और विदेशी सरकारी एजेंसियों, थिंक टैंक और मानवीय समूहों की कम्प्यूटर प्रणाली को निशाना बनाने के लिए मालवेयर वाले ईमेल भेजते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट ने इस साइबर हमले के बारे में शुक्रवार को जानकारी दी, उसने बताया कि इनमें से अधिकतर ईमेल को स्वचालित प्रणाली (ऑटोमेटेड सिस्टम) ने रोक दिया और इन्हें स्पैम (अवांछनीय ईमेल) बताया।

कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि उसे इस बात के साक्ष्य नहीं मिले हैं कि इससे बड़ी संख्या में संस्थाओं को नुकसान पहुंचा है।

यह पूछे जाने पर कि क्या हैकिंग के इस ताजा प्रयास से राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के बीच होने वाले शिखर सम्मेलन पर असर पड़ेगा, प्रधान प्रेस सचिव जीन पेरी ने कहा,‘‘ हम उस दिशा में आगे बढ़ने वाले हैं।’’

माइक्रोसॉफ्ट के उपाध्यक्ष टॉम गर्ट ने बृहस्पतिवार को एक पोस्ट में कहा था कि इस बार हैकर अंतरराष्ट्रीय विकास से जुड़ी अमेरिकी एजेंसी के मार्केटिंग अकाउंट के ईमेल तक पहुंच गए और इसके अलावा 150 से अधिक संगठनों के तीन हजार से ज्यादा मेल को भी इन्होंने निशाना बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?