लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के खत्म होने के बाद चीन में अचानक बढ़े ब्यूटी प्रोडक्ट और कंडोम की मांग, बिक्री में देखी गई जबरदस्त तेजी

By आजाद खान | Updated: March 2, 2023 09:34 IST

ड्यूरेक्स कंडोम बनाने वाली कंपनी रेकिट बेंकिजर का कहना है कि चीन में लॉकडाउन के समय प्रोडक्ट्स की बिक्री में भारी गिरावट देखी गई थी, ऐसे में अब जब लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया है तो इन प्रोडक्ट्स की ब्रिकी में इजाफा देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के प्रतिबंधों के हटने के बाद चीन की अर्थव्यवस्था में तेजी देखी गई है। यह तेजी ब्यूटी प्रोडक्ट से लेकर कंडोम तक की मांगों में देखी गई है। ऐसे में कंपनियों का कहना है कि जो बिक्री लॉकडाउन के बाद गिर गई थी वह अब रफ्तार पकड़ रही है।

बिजिंग:चीन (China) द्वारा कोविड-19 (Covid-19) प्रतिबंधों को हटाए जाने के बाद ब्यूटी प्रोडक्ट से लेकर कंडोम की मांग में तेजी देखी गई है। इस तेजी से यह संकेत मिलता है कि महामारी की पीड़ित दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में हालात बदल रहे है। 

आपको बता दें कि रेकिट बेंकिजर, जो नूरोफेन टैबलेट, कोल्ड रेमेडी लेम्सिप और ड्यूरेक्स बनाती है, ने कहा है कि जब चीन में लॉकडाउन लगा था तब उनके प्रोडक्ट्स की बिक्री में भारी गिरावट देखी गई थी। ऐसे में जब कोविड 19 के प्रतिबंधों को हटा दिया गया है, इन प्रोडक्ट्स की मांग में अचानक तेजी देखी गई है। 

कंपनियों का क्या है कहना

आपको बता दें कि रेकिट बेंकिजर, निविया के निर्माता बीयर्सडॉर्फ, मॉन्क्लर और प्यूमा ने बुधवार को चीन में बढ़ती मांग पर बयान दिया है। इन कंपनियों का बयान तब सामने आया है जब एक दशक के बाद चीन के कारखाने क्षेत्र में फरवरी में तेजी देखी गई है।

इस पर बोलते हुए बेयर्सडॉर्फ (Beiersdorf) के मुख्य कार्यकारी विन्सेंट वार्नर (Vincent Warnery) ने कहा है कि महामारी के बाद चीन को रिकवर होते देखा जा रहा है और इसके पहले-पहले संकेत भी मिले है। उनके अनुसार, चीन के फिर से खुल जाने से वैश्विक यात्रा खुदरा कारोबार में बढ़ावा देखा जा सकता है। 

ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ कंडोम की भी बढ़ी है मांग

बेयर्सडॉर्फ के मुख्य कार्यकारी विन्सेंट वार्नर की माने तो बीयर्सडॉर्फ के प्रीमियम ला प्रेयरी और सस्ते यूकेरिन और निविया स्किनकेयर रेंज की बढ़ती मांग के पीछे चीन में बढ़ रही इन प्रोडक्ट्स की मांग को कारण बताया जा रहा है। 

उनके मुताबिक, चीन से पर्यटन पड़ोसी मकाऊ, हांगकांग, ताइवान और यहां तक ​​कि जापान में भी बिक्री में मदद कर रहा है। नूरोफेन टैबलेट, कोल्ड रेमेडी लेम्सिप और ड्यूरेक्स बनाने वाली कंपनी रेकिट बेंकिजर ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण इनकी ब्रिकी में गिरावट आई थी, लेकिन अब बाजार के खुलने से इन में तेजी देखी गई है। 

टॅग्स :चीनकंडोमब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!