लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: काबुल में भयानक धमाका, 40 की मौत, 140 घायल

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 27, 2018 16:39 IST

घटनास्थल के पास कई दूतावासों के कायार्लय हैं और सरकारी इमारतों के होने के चलते यहां विशेष सुरक्षा बंदोबस्त होते हैं ऐसे में यह धमाका बड़ी चूक बताया जा रहा है।

Open in App

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के दूतावास स्थित पुलिस चौकी के पास खड़ी एक एंबुलेंस में जबरदस्त बम धमाका हो गया। इस जोरदार धमाके में कम से कम 40 लोगों के मारे जाने और 140 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की जानकरी देते हुए संसद सदस्य मीरवाइज यासिनी ने बताया कि पुलिस चौकी के पास एक एंबुलेंस आकर रुकी। कुछ देर बाद ही इसमें अचानक एक जोरदार विस्फोट हो गया।

बलास्ट के बाद चारो ओर धुआं छा गया और कुछ देर बाद कई लोग नीचे पड़े देखे गए। घटनास्थल के पास कई दूतावासों के कायार्लय हैं और सरकारी इमारतों के होने के चलते यहां विशेष सुरक्षा बंदोबस्त होते हैं ऐसे में यह धमाका बड़ी चूक बताया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरूह ने बताया कि इस विस्फोट में घायल लोंगों को शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट जम्हूरियत अस्पताल के सामने दोपहर करीब 1 बजे हुआ। इलाके में भयानक विस्फोट की आवाज सुनाई दी। सुरक्षाबलों ने एहतियातन इलाके को सील कर दिया है। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तालिबान ने ली है। बता दें कि इससे पहले 20 जनवरी को काबुल स्थित एक आलीशान होटल में मुंबई हमले की तर्ज पर हुए तालिबान हमले में 14 विदेशियों सहित 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :अफगानिस्तानबमबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल