लाइव न्यूज़ :

काबुलः अफगानिस्तान में उपराष्ट्रपति को निशाना बना कर बम से हमला, 10 नागरिकों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

By भाषा | Updated: September 9, 2020 15:03 IST

अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी संगठन ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और तालिबान ने हमले में भूमिका से इनकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबम हमले में अफगानिस्तान के पहले उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह के काफिले को निशाना बनाया गया।विस्फोट में कम से दो नागरिकों की मौत हो गई और अन्य घायल हैं। उन्होंने बताया कि हमले के बाद क्षेत्र में भयानक आग लग गई।गृहमंत्री प्रवक्ता तारिक अरियन ने एसोसिएटेड प्रेस से पुष्टि की है कि इस बम हमले में सालेह के काफिले को निशाना बनाया गया।

काबुलः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को देश के पहले उप राष्ट्रपति के काफिले को निशाना बना कर किये गये बम हमले में 10 नागरिकों की मौत हो गई और कम से कम एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं, जिसमें उप राष्ट्रपति के कई बॉडीगार्ड भी शामिल हैं।

गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी संगठन ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और तालिबान ने हमले में भूमिका से इनकार किया है। देश के पहले उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह इस बम हमले में मामूली रूप से झुलस गए हैं। सालेह अफगानिस्तान के खुफिया प्रमुख रह चुके हैं । उन्होंने हमले के शीघ्र बाद टेलीविजन पर बताया कि वह सुरक्षित हैं और वह मामूली रूप से झुलसे हैं। टीवी फुटेज में उनके एक हाथ में बैंडेज लगा दिखा है।

सालेह फुटेज में यह कहते हुए दिखे हैं कि वह और उनके छोटे बेटे सुरक्षित हैं। हमले के समय उनके छोटे बेटे उनके साथ थे। उन्होंने कहा, '' मेरा चेहरा और हाथ मामूली रूप से आग की लपटों से जला है। मेरे पास अभी सटीक जानकारियां नहीं हैं लेकिन मैं उन लोगों से माफी मांगता हूं जिनकी मृत्यु हुई और जिन्हें इस हमले में संपत्ति का नुकसान हुआ।'' उनके प्रवक्ता रजवान मुराद ने इस हमले को सालेह की जिंदगी खत्म करने की कोशिश का 'खतरनाक प्रयास बताया' है।

उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र की सड़कें बंद कर दी गई हैं। गृह मंत्रालय ने बताया कि सालेह का काफिला काबुल के उस हिस्से से गुजर रहा था जहां खाना बनाने और घरों को गर्म रखने वाले गैस सिलेंडर की बिक्री होती है। इस विस्फोट की वजह से कई दुकानों में आग लग गई। विस्फोट के बाद घटनास्थल पर विध्वंस के निशान थे। विस्फोट के बाद कम से कम 10 दुकानों में आग की लपटें उठ रही थी और निकट के दर्जनों घरों के शीशे टूट गए थे। कारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं और मलबा बिखरा पड़ा था।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियन ने एसोसिएटेड प्रेस से पुष्टि की है कि इस बम हमले में सालेह के काफिले को निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया था कि इस विस्फोट में कम से कम दो नागरिकों की मौत हो गई लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई।

मंत्रालय ने बताया कि कम से कम 15 लोग घायल हो गए। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने हमले के तुरंत बाद इसमें संगठन की भूमिका से इनकार कियाा तालिबान और इस्लामिक स्टेट काबुल में सक्रिय हैं और अफगानिस्तान के एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल और तालिबान के बीच संभावित वार्ता से पहले तनाव का माहौल बना हुआ है।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानपाकिस्तानआतंकी हमलाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल