लाइव न्यूज़ :

काबुलः भीड़-भाड़ वाले इलाके में बम ब्लास्ट कर उड़ाई कार, सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 13, 2019 15:27 IST

काबुल: कार में एक आत्मघाती हमलावर ने यह विस्फोट किया। हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है।

Open in App
ठळक मुद्देकाबुल में बुधवार को सुबह भीड़-भाड़ वाले इलाके में एक छोटी वैन में विस्फोट हुआ।इस हादसे में चार विदेशी नागरिकों समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।

काबुल में बुधवार को सुबह भीड़-भाड़ वाले इलाके में एक छोटी वैन में विस्फोट हुआ जिसके कारण चार विदेशी नागरिकों समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और और दस घायल हो गए। आतंरिक मंत्रालय प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा कि बम का लक्ष्य एक कनाडाई सुरक्षा कंपनी गार्डावल्र्ड का वाहन था।

उन्होंने बताया कि विस्फोट जिस स्थान पर हुआ वह काबुल हवाई अड्डे के उत्तर में है और आतंरिक मंत्रालय के पास है। रहीमी ने कहा, ‘‘विस्फोट के कारण हमारे सात लोग मारे गए और सुरक्षा कंपनी के चार विदेशी सदस्यों सहित दस लोग घायल हो गए।"

रहीमी के अनुसार मृतक अफगान नागरिक थे। उन्होंने मारे गए विदेशी व्यक्तियों की नागरिकता की पुष्टि नहीं की। आतंरिक मंत्री मसूद अंदराबी ने कहा कि मृतकों में तेरह साल का एक बच्चा भी शामिल है।

आंतरिक मंत्रालय के सूत्र ने बताया कि कार में एक आत्मघाती हमलावर ने यह विस्फोट किया। हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। गौरतलब है कि शहर में तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों ही सक्रिय हैं। 

टॅग्स :बम विस्फोटबमअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा