लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: काबुल एयरपोर्ट से उड़े विमान से गिरे कुछ लोग, हुई मौत, हैरान करने वाला वीडियो आया सामने

By विनीत कुमार | Updated: August 16, 2021 15:53 IST

अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट पर हजारों लोगों की भीड़ जमा है जो देश छोड़कर बाहर जाना चाहते हैं। एक प्लेन पर चढ़ने के लिए हजारों की भीड़ दिखी और लोग जैसे-तैसे देश छोड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकाबुल एयरपोर्ट से उड़े विमान के हवा में ऊंचाई पर जाने के बाद हुआ हादसा।रिपोर्ट् के अनुसार कुछ लोग विमान का दरवाजा बंद हो जाने के बाद उसके पहियों को पकड़े नजर आए थे।

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे और मची अफरातफरी के बीच कई हैरान करने वाले वीडियो काबुल एयरपोर्ट से सोमवार को सामने आए। एक वीडियो में प्लेन पर जैसे-तैसे चढ़ने के लिए कोशिश करते लोग नजर आए। वहीं इसके बाद एक वीडियो में हवा में उड़ते विमान से कम से कम दो लोगों के गिरने की बात सामने आई है। बीएनओ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार काबुल एयरपोर्ट से एक विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही ये हादसा हुआ।  

 वहीं एक ओर वीडियो भी बीएनओ न्यूज की ओर से ट्वीट किया गया है। इसमें कहा गया है कि विमान के उड़ान भरने के दौरान कुछ लोग प्लेन को पकड़े हुए नजर आए थे। 

रिपोर्ट के अनुसार काबुल हवाई अड्डे के पास स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्होंने तीन लोगों को उड़ान भरते विमान के पहियों को पकड़े हुए देखा था और बाद में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग विमान का दरवाजा बन्द हो जाने के बाद बाहर लटक गये। विमान जब हवा में ऊंचाई पर पहुंचा तो ऐसे कई लोग नीचे गिर गये। 

वहीं एक स्थानीय शख्स ने पुष्टि की है कि आसमान से गिरते समय इन लोगों की तेज चीखें सुनाई दी थी। इससे पहले सोमवार सुबह ही काबुल में हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कम से कम 5 लोगों की मौत की भी खबर आई थी। हालांकि ये साफ नहीं हुआ है कि इन 5 लोगों की मौत गोली लगने से हुई या भगदड़ में इनकी जान गई।

गौरतलब है कि काबुल में तालिबान के लड़ाकों के प्रवेश के बाद से ही काबुल एयरपोर्ट से कई परेशान करने वाले वीडियो सामने आए हैं। लोग हजारों की संख्या में एयरपोर्ट का रूख करते नजर आए। यही नहीं अफगानिस्तान से बाहर जा रहे प्लेन में चढ़ने के लिए भी लोग जद्दोजहद करते दिखे। इस बीच काबुल एयरपोर्ट पर तैनात अमेरिकी सैनिकों ने कुछ हवाई फायरिंग भी की थी।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानअमेरिकावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक