लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्‍तान के काबुल में तीन बम धमाके, स्कूल को बनाया गया निशाना; 6 लोगों की मौत, 11 घायल

By विनीत कुमार | Updated: April 19, 2022 14:33 IST

अफगानिस्तान के काबुल में शैक्षणिक संस्थाओं को निशाना बनाकर बम धमाका किया गया है। इसमें कम से कम 6 लोगों की मौत की खबर है। इलाके में हजारा समुदाय अक्सर आतंकियों के निशाने पर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्‍तान के काबुल में एक स्कूल और ट्यूशन सेंटर के पास धमाका।अब्‍दुल रहीम शहीद हाई स्‍कूल के पास दो धमाके हुए हैं, कई बच्चों की मौत की आशंका।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 6 लोगों की मौत, कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं।

काबुल: अफगानिस्तान के काबुल के पश्चिमी हिस्से में एक हाई स्कूल को निशाना बनाकर किए गए धमाके में कई बच्चों की मौत की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इस बीच कम से कम 6 लोगों की मौत की बात सामने आई है। वहीं 11 लोग घायल हुए हैं।

जिस स्कूल के पास धमाका हुआ है, उसके आसपास अल्‍पसंख्‍यक हजारा समुदाय के लोग रहते हैं। दो धमाके स्कूल के पास हुए हैं जबकि एक धमाका एक ट्यूशन सेंटर के पास हुआ। हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है।

ये धमाका उस समय हुआ जब बच्चे स्कूल से बाहर निकल रहे थे। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक अब्‍दुल रहीम शहीद हाई स्‍कूल में दो धमाके हुए हैं। टोलो न्‍यूज के मुताबिक एक विस्‍फोट मुमताज ट्रेनिंग सेंटर के पास हुआ।

शिया हाजरा समुदाय अक्सर सुन्नी आतंकी समूहों के निशाने पर रहता है। किसी संगठन ने फिलहाल धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि अतीत में इस्लामिक स्टेट इस इलाके में हमले करता रहा है।

इससे पहले अप्रैल के शुरुआती हफ्ते में काबुल में स्थित सबसे बड़ी मस्जिद में दोपहर की नमाज के दौरान फेंका गया हथगोला फटने से कम से कम छह लोग घायल हो गए थे। पुराने काबुल शहर के मध्य में स्थित अठारहवीं सदी की पुल-ए-खिश्ती मस्जिद पर ये हमला किया गया था। इससे पहले एक बाजार में हुए ग्रेनेड हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 59 अन्य घायल हो गए थे।

टॅग्स :अफगानिस्तानKabulबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा