लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तानः काबुल में शिक्षण केंद्र के बाहर विस्फोट, 10 लोगों की मौत, स्कूली बच्चों समेत आठ अन्य घायल

By भाषा | Updated: October 24, 2020 20:27 IST

देश में तालिबान और अफगान बलों के बीच हिंसा में वृद्धि देखी गई है। वहीं तालिबान और सरकार के प्रतिनिधि कतर की राजधानी दोहा में अफगानिस्तान में दशकों लंबे युद्ध को खत्म करने के लिए शांति वार्ता कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने बताया कि विस्फोट में स्कूली बच्चों समेत आठ अन्य घायल हुए हैं। हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी संगठन ने नहीं ली है।विस्फोट के संबंध में तत्काल और अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।

काबुलः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शिक्षण केंद्र के बाहर किए गए विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने बताया कि विस्फोट में स्कूली बच्चों समेत आठ अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने विस्फोट के संबंध में तत्काल और अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।

हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी संगठन ने नहीं ली है। देश में तालिबान और अफगान बलों के बीच हिंसा में वृद्धि देखी गई है। वहीं तालिबान और सरकार के प्रतिनिधि कतर की राजधानी दोहा में अफगानिस्तान में दशकों लंबे युद्ध को खत्म करने के लिए शांति वार्ता कर रहे हैं।

वहीं अमेरिका ने फरवरी में तालिबान के साथ शांति समझौता किया है जिससे देश से अमेरिकी बलों की वापसी का रास्ता खुल गया है। इससे पहले शनिवार को पूर्वी अफगानिस्तान में सड़क के किनारे किए गए विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई। इस विस्फोट की चपेट में मिनी वैन आ गई थी, जिसमें आम लोग बैठ हुए थे।

गज़नी प्रांत के पुलिस प्रवक्ता अहमद खान सीरत ने बताया कि सड़क के किनारे किए गए दूसरे विस्फोट में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। इस विस्फोट की चपेट में पुलिस कर्मियों की एक गाड़ी आ गई जो पहले विस्फोट के स्थल पर पीड़ितों की मदद के लिए जा रही थी। सीरत ने बताया कि विस्फोटों में कई अन्य जख्मी भी हुए हैं और हमलों की जांच चल रही है। हमलों की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है। प्रांतीय पुलिस ने दावा किया कि तालिबान ने बम लगाए थे।

पूर्वी अफगानिस्तान में सड़क के किनारे किए गए विस्फोट में नौ लोगों की मौत

पूर्वी अफगानिस्तान में सड़क के किनारे किए गए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई। इस विस्फोट की चपेट में मिनी वैन आ गई थी जिसमें आम लोग बैठ हुए थे। गज़नी प्रांत के पुलिस प्रवक्ता अहमद खान सीरत ने बताया कि सड़क के किनारे किए गए दूसरे विस्फोट में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई।

इस विस्फोट की चपेट में पुलिस कर्मियों की एक गाड़ी आ गई जो पहले विस्फोट के स्थल पर पीड़ितों की मदद के लिए जा रही थी। सीरत ने बताया कि विस्फोटों में कई अन्य जख्मी भी हुए हैं और हमलों की जांच चल रही है। हमलों की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है। प्रांतीय पुलिस ने दावा किया कि तालिबान ने बम लगाए थे।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानपाकिस्तानबम विस्फोटअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!